शिमला ,
पिछले विधानसभा सत्र मे बीजेपी विधायको द्वारा बीजेपी के 9 विधायको ने विधानसभा कार्यवाही के कागज फाडे थे। जिसके बाद स्पीकर ने मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की बात कही थी। हाल ही मे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिह सुक्खू भी कह चुके है कि विधानसभा की कार्यवाही मे 9 विधायको की सदस्यता निरस्त की जा सकती है। मामले मे राजनीति तेज हो गई है। हाल ही मे राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने कहा था कि अगर स्पीकर द्वारा इस प्रकार की कोई भी कार्यवाही की जाती है तो इसकी शिकायत राष्ट्रपति से की जाएगी और हिमाचल मे राज्यपाल शासन लगवाया जाएगा। मामले मे अब कैबिनेट मिनिस्टर अनीरुद्ध सिह खुलकर सामने आ गए है। उनका कहना है कि संविधान को तोडना मोडना बीजेपी की आदत बन गई है।
अनीरुद्ध सिह ने कहा कि विधायको की खरीद फरिख्त के आधार पर राज्य सभा सांसद बने हर्ष महाजन कह रहे है कि यहा राज्यपाल शासन लगवाया जाएगा। लेकिन उन्हे स्मरण रखना होगा कि विधानसभा की तमाम कार्यवाही नियमो और कानून के अंतर्गत ही अमल मे लाई जाती है। अगर बीजेपी विधायको ने कुछ गलत किया होगा इसीलिए आज उनके निलम्बन की बाते सामने आ रही है। उन्होने कहा कि राज्यपाल शासन हो या राष्ट्रपति शासन ऐसे ही नही लगाया जा सकता। अभी कोर्ट के दरवाजे भी खुले है। कानून व्यवस्था और विकास को लेकर एक सवाल के जवाब मे उन्होने कहा कि कैंद्र सरकार ने हिमाचल को कोई वित्तिय मदद नही दी इसके बावजूद सरकार उपलब्धियो पर काम कर रही है। उन्होने कहा कि स्टेट प्लानिंग कमीशन की मिटिंग हो चुकी है और हिमाचल का वित आयोग गठित होने जा रहा है। इस बात के पुख्ता सबूत है कि कैंद्र ने एक फूटी कौडी भी जारी नही की है। जबकि बीजेपी निराधार आरोप लगाने तक ही सिमटी है। उन्होने कहा कि जयराम ठाकुर अपने कार्यकाल मे ट्रांसफर और अपने ब्यानो से पलटने का काम ही किया करता था। जयराम ठाकुर लगातार असवैधानिक गतिविधियो मे संलिप्त रहे है। उन्होने यह भी कहा कि हर्ष महाजन को ओप्रेटिव बैंक घोटाले मे जांच की रफ्तार तेज गती से क्रियान्वित है। उन्होने बताया कि एनएच के अंतर्गत खेतीदार से ढली मार्ग पर नियुक्त ठेकेदार कम्पनी द्वारा रोड निर्माण के दौरान भारी अनियमितताए सामने आई है। प्री मानसून मे ही मार्ग और डंगे ढह गए है। तमाम मामले मे एनएच और ठेकेदार पर कडी कार्यवाही अमल मे लाई जाएगी। एक सवाल के जवाब मे उन्होने कहा कि गोली काण्ड मामले मे उन्होने कहा कि कानून सही दिशा मे क्रीयाशील है और दोषी चाहे कोई भी हो उसे बक्शा नही जाएगा। बीजेपी के अंतर्गत काला दिवस पर उन्होने कहा कि यह उनका अपना विचार है। वह स्वतंत्र है चाहे तो अपने घर की लाईट बंद कर रोज काला दिवस मनाए।

Author: Himachal Samvaad







