हिम अकादमी में ‘ATL कम्युनिटी डे’ का आयोजन, विद्यार्थियों में नवाचार की ज्योति प्रज्वलित

हमीरपुर।

हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर में अटल टिंकरिंग लैब (ATL) के
अंतर्गत ‘ATL कम्युनिटी डे’ का आयोजन अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर बड़े ही उत्साह
और उमंग के साथ किया गया। इस कार्यक्रम में हब्स ऑफ लर्निंग के अंतर्गत विभिन्न
विद्यालयों से लगभग 25 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के
चेयरपर्सन प्रो. आर. सी. लखनपाल, वाइस चेयरपर्सन श्रीमती सी. पी. लखनपाल तथा उप-
प्रधानाचार्य श्री अश्विनी कुमार द्वारा किया गया। उनकी प्रेरणादायक उपस्थिति ने
विद्यार्थियों के मन में नवाचार और सीखने के प्रति उत्साह भर दिया। ATL लैब इंचार्ज श्री
विवेक ठाकुर एवं लैब सहायक श्री अंकित कुमार के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों ने रोबोटिक्स से
जुड़ी रोचक एवं व्यावहारिक गतिविधियों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न रोबोटिक
मॉडल तैयार किए तथा यह समझा कि रोबोट कैसे बनाए जाते हैं और किस प्रकार कार्य
करते हैं। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए एक उत्कृष्ट शिक्षण अनुभव साबित हुआ, जिसने
उनमें रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को विकसित करने में महत्वपूर्ण
भूमिका निभाई। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं
शिक्षकों की सराहना की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।