“मेहनत का फल हमेशा मीठा होता है, और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है

हमीरपुर।

“100% परिणाम के साथ हिम अकादमी का शानदार परचम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास
हिम अकादमी पब्लिक स्कूल, विकास नगर ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार
प्रदर्शन करते हुए 100% परिणाम दर्ज किया है, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक गुणवत्ता को दर्शाता है। कुल
155 विद्यार्थियों में से 32 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 11 विद्यार्थियों ने 95% से
ऊपर अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया। टॉप अचीवर्स में अथर्व चौहान ने 97.6% अंक प्राप्त कर
प्रथम स्थान हासिल किया। उनके बाद दीवा शर्मा और कीर्ति शर्मा ने 97.2% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त
किया, जबकि ऐश्वर्या राणा 96.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। इसके साथ ही तितिक्षा पाटियाल
(95.8%), अक्षज कपूर (95.8%), आरव शर्मा (95.4%), आनवी धीमान (95.2%), वैष्णवी (95.2%), अर्जुन आर्या
(95%), ऋत्विक वर्धन (95%), सभ्य महाजन (94.8%), वैष्णवी ठाकुर (94.6%), त्विशी सिन्हा (94.4%), गौरव
शर्मा (94.4%), साक्षी अग्निहोत्री (94.2%), प्रणव शर्मा (94%), शाद आलम (93.8%), प्राची वर्मा (93.2%),
अभिजय शर्मा (93%), मयंक शर्मा (93%), सृजन (93%), सोनम गुरमाथ (93%), सहज (92.4%), स्कार्जेस
ल्हामो (92.2%), मनहार सरीन (91.6%), अवंतिका (91.2%), वैभव ठाकुर (90.8%), याशिका शर्मा (90.8%),
अनन्याश्री ठाकुर (90.4%), आरिका ठाकुर (90.4%), कृष्णा ठाकुर (90.2%) एवं आहाना (90%) पर रही। विशेष
उपलब्धि के तहत शाद आलम और अनन्याश्री ठाकुर ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट
प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधन ने विषय अध्यापकों — श्री प्रदीप, सुश्री शालिनी साहोत्रा, सुश्री संगीता, सुश्री रंजू
बाला, सुश्री मुनीषा, सुश्री ज्योति, सुश्री एकता एवं सुश्री शैली ठाकुर — के समर्पण और मार्गदर्शन की विशेष
सराहना की। विद्यालय निदेशक श्री पंकज लखनपाल, विद्यालय प्रधानाचार्या इंजीनियर श्रीमती नैना लखनपाल
ने परिणाम की घोषणा करते हुए सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को इस उल्लेखनीय सफलता के लिए
बधाई दी।
साथ ही विद्यालय अकादमिक प्रधानाचार्या डॉ. हिमांशु शर्मा, विद्यालय उप प्रधानाचार्य श्री अश्विनी कुमार,
विद्यालय हेडमास्टर श्रीमती कंचन लखनपाल, विद्यालय कोऑर्डिनेटर श्रीमती मनीषा मारवाह ने सभी सफल
विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा शिक्षकों और अभिभावकों
के सहयोग को इस सफलता का आधार बताया। विद्यालय परिवार ने इस शानदार उपलब्धि के लिए विद्यार्थियों,
शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों की सराहना करते हुए इसे एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया।