सुरेश कुमार ने समीरपुर में किया 200 से अधिक जनसमस्याओं का निवारण

भोरंज । स्थानीय विधायक सुरेश कुमार ने शनिवार को समीरपुर के विश्राम गृह में क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान क्षेत्र के 200 से अधिक लोगों ने अपनी समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं। सुरेश कुमार ने बताया कि इन जनसमस्याओं में से अधिकांश का निपटारा मौके पर […]

हमीरपुर की सभी 242 ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं की बैठकों की तिथियां तय

हमीरपुर 25 जुलाई। उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने ‘सबकी योजना, सबका विकास’ अभियान के तहत जिला की सभी 242 ग्राम पंचायतों की ग्राम सभाओं की बैठकों की तिथि तय कर दी है। अलग-अलग पंचायतों में ये बैठकें पहली अगस्त से 7 अगस्त तक होंगी। इन बैठकों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ग्राम पंचायत विकास योजना […]

नयानगर में टीसीपी एक्ट के उल्लंघन पर नगर निगम ने दिया नोटिस

हमीरपुर । नगर निगम हमीरपुर के वार्ड नंबर-8 नयानगर में एक व्यक्ति द्वारा करवाए जा रहे भवन निर्माण में हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) अधिनियम-1977 के विभिन्न प्रावधानों के उल्लंघन का कड़ा संज्ञान लेते नगर निगम ने संबंधित व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। निगम के आयुक्त राकेश शर्मा की ओर से जारी […]

वन्य प्राणी विंग में रखे जाएंगे 2 रिटायर्ड पटवारी, आवेदन 10 अगस्त तक

हमीरपुर, वन विभाग की वन्य प्राणी विंग की धर्मशाला वृत्त के अंतर्गत हमीरपुर मंडल और चंबा मंडल में जमीन से संबंधित आवश्यक कार्यों हेतु एक-एक सेवानिवृत्त पटवारी को 40 हजार रुपये के फिक्स मानदेय पर तैनात किया जाएगा। वन्य प्राणी विंग के वृत्त कार्यालय धर्मशाला से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवेदक की आयु 65 वर्ष […]

पैरा लीगल वॉलंटियरों के लिए 28 तक करें आवेदन, दैनिक मानदेय का है प्रावधान

हमीरपुर । जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण द्वारा जिले में संचालित किए जा रहे पांच ग्राम विधिक सेवा केंद्रों में पैरा लीगल वॉलंटियरों की इम्पैनलमेंट की जाएगी। इनके लिए इच्छुक एवं पात्र लोगों से 28 जुलाई तक यहां पक्का भरो स्थित जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला विधिक […]

टिक्कर क्षेत्र में 26 को बंद रहेगी बिजली

हमीरपुर विद्युत उपमंडल लंबलू के अंतर्गत टिक्कर अनुभाग में 26 जुलाई को लाइनों की आवश्यक मरम्मत के चलते टिक्कर बाजार, ककड़ियाणा, कधरियाणा, मसरेड़ू और कई अन्य गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। सहायक अधिशाषी अभियंता सौरभ राय ने बताया कि अगर 26 जुलाई को मौसम खराब रहा तो लाइनों […]

टिक्कर में मनाई आध्यात्मिक गुरु चारीजी महाराज की 99वीं जयंती

हमीरपुर। हार्टफुलनेस मेडिटेशन ऑर्गेनाइज़ेशन ने शुक्रवार को गांव टिक्कर के कटोच बैंक्वेट पैलेस में आध्यात्मिक गुरु चारीजी महाराज की 99वीं जयंती बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। बीएस चंदेल और कौशल्या चंदेल के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर मुख्य अतिथि और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विशिष्ट […]

नादौन में हैल्पर एवं ट्रेनी के साक्षात्कार 28 को

हमीरपुर । नादौन की प्रसिद्ध कंपनी मित्रा एल्यूमिनियम में हैल्पर एवं ट्रेनी के 3 पदों को भरने के लिए 28 जुलाई को सुबह दस बजे उप रोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 30 वर्ष तक के दसवीं या बारहवीं पास […]

कारगिल विजय दिवस रविवार को हमीरपुर में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा

हमीरपुर 25 जुलाई। कारगिल विजय दिवस रविवार को हमीरपुर में भी पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वॉड्रन लीडर (सेवानिवृत्त) मनोज राणा ने बताया कि जिला स्तरीय समारोह सुबह 10 बजे हमीरपुर के शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम […]