नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन अब 13 तक
हमीरपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्रातः 11ः30 बजे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी वेबसाइट […]
नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों के लिए आवेदन 23 सितंबर तक
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के दौरान नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 सितंबर निर्धारित की गई है। ये आवेदन वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन/2025 पर किए जा […]
ईएसआईसी की योजनाओं का लाभ उठाएं निजी क्षेत्र के कर्मचारी

हमीरपुर। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की विभिन्न योजनाओं का लाभ निजी क्षेत्र के सभी पात्र कर्मचारियों तक पहुंचाने तथा नियोक्ता और कर्मचारियों के पंजीकरण को बढ़ावा देने के लिए बुधवार को सलासी स्थित होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर में एक जागरुकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर की अध्यक्षता […]
भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस

भोरंज 30 जुलाई 79वां स्वतंत्रता दिवस भोरंज में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बुधवार को यहां मिनी सचिवालय के हॉल में अधिकारियों के साथ बैठक करके उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भोरंज […]
आरसेटी ने चंगर की महिलाओं को सिखाया पेपर कवर और लिफाफे बनाना

हमीरपुर । पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा तहसील हमीरपुर के गांव चंगर की महिलाओं के लिए आयोजित प्रशिक्षण शिविर बुधवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में गांव की 27 महिलाओं को पेपर कवर और लिफाफे इत्यादि बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। समापन अवसर पर पंजाब नेशनल बैंक के सर्कल […]
पीडब्ल्यूडी में नियुक्त होंगे पोस्ट कोड-970 के कनिष्ठ अभियंता

हमीरपुर । प्रदेश सरकार ने कनिष्ठ अभियंता (सिविल) पोस्ट कोड-970 की परीक्षा दे चुके आवेदकों को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। इस परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को अब प्रदेश सरकार ने लोक निर्माण विभाग में नियुक्ति देने का निर्णय लिया है। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन […]
मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 11 लाख रुपये का चेक सौंपा

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए बुधवार को शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 11 लाख रुपये का चेक सौंपते कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक लिमिटेड के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया और बैंक प्रबंधन समिति के सदस्य। ————–