नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन अब 13 तक

हमीरपुर ।

जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्रातः 11ः30 बजे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब पात्र विद्यार्थी वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन पर 13 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। यदि विद्यार्थियों को आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो उनकी सुविधा के लिए विद्यालय में हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8219482550 और 8954039120 पर संपर्क किया जा सकता है। किसी भी कार्य दिवस को नवोदय विद्यालय में आकर भी ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।