20 जनवरी तक बंद रहेगी दसमल-भौंखर गदड़ू-लगमनवीं सड़क

भोरंज । उपमंडल भोरंज में दसमल-भौंखर गदड़ू-लगमनवीं सड़क की आवश्यक मरम्मत के कारण इस सड़क पर यातायात 20 जनवरी तक बंद कर दिया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बताया कि दसमल-भौंखर गदड़ू-लगमनवीं सड़क के मरम्मत कार्य को सुचारू रूप से जारी रखने तथा इसे अतिशीघ्र पूरा करने […]

हिमाचल सरकार पर भाई-भतीजावाद का आरोप, कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ अन्याय: राजेंद्र राणा

हमीरपुर, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार अपने करीबी सहयोगियों और मित्रों के परिवारजनों के लिए नौकरी के दरवाजे पिछले रास्ते से खोल रही है, जबकि प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को उनके हक से वंचित किया जा रहा […]

युवा संगम 5.0 के अंतर्गत तेलंगाना का प्रतिनिधिमंडल एनआईटी हमीरपुर पहुंचा  

हमीरपुर, युवा संगम के पांचवे चरण में भाग ले रहे तेलंगाना का प्रतिनिधिमंडल एनआईटी हमीरपुर में पहुंचा।18 से 30 वर्षीय इन युवाओं का सत्कार करने के लिए एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया, इन युवाओं को एम.ए.एन.यू.यू. हैदराबाद द्वारा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक यात्रा कार्यक्रम हेतु चुना गया है।इस प्रतिनिधिमंडल का औपचारिक स्वागत युवा संगम हेतु नोडल अधिकारी डॉ परम सिंह और सहायक नोडल अधिकारी डॉ श्रीराम टी.एस. ने किया।अपनी पांच दिवसीय हिमाचल प्रदेश यात्रा के दौरान ये सभी युवा धर्मशाला, पालमपुर और हमीरपुर के विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक व प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव प्राप्त करेंगे। एनआईटी हमीरपुर के निदेशक प्रो. हीरालाल मुरलीधर सूर्यवंशी तथा रजिस्ट्रार डॉ अर्चना संतोष नानोटी, स्टूडेंट वैल्फेयर डीन डॉ अशोक कुमार, स्टूडेंट ऐक्टिविटी व स्कॉलरशिप डीन डॉ प्रदीप सिंह ने सफल और समृद्धकारी यात्रा के लिए इस प्रतिनिधिमंडल को शुभकामनाएं प्रदान कीं।बहुप्रतीक्षित युवा संगम 5.0 के तहत इस यात्रा कार्यक्रम द्वारा एम.ए.एन.यू.यू., हैदराबाद, तेलंगाना के युवा एकजुट होकर देश की समृद्ध विविधता को सराहेंगे और इसके साथ अपना जुड़ाव कायम करेंगे। पर्यटन, परम्परा, प्रगति, प्रौद्योगिकी और परस्पर सम्पर्क पर केन्द्रित इस कार्यक्रम का ध्येय है एकता, नवोन्मेष और साझी प्रगति को प्रेरित करना। इस कार्यक्रम में भाग ले रहे युवा प्रसिद्ध स्थलों, सांस्कृतिक स्थानों और औद्योगिक केन्द्रों का दौरा करते हुए भारत की विरासत, आर्थिक विकास और तकनीकी तरक्की के बारे में अपनी समझ में इजाफा करेंगे। इंट्रैक्टिव वर्कशॉप के जरिए पारंपरिक कला, संगीत और खानपान का उत्सव मनाया जाएगा जिससे युवाओं को राष्ट्र की संस्कृति पर गौरव होगा। धर्मशाला, शिमला, पालमपुर और हमीरपुर के सांस्कृतिक दौरे इन युवाओं को हिमाचल प्रदेश की समृद्ध धरोहर, जीवंत परम्पराओं और विशिष्ट सांस्कृतिक रिवाजों से परिचित कराएंगे। इसके अलावा भारतीय खेल प्राधिकरण की सुविधाओं के दौरे से उन्हें सम्पूर्ण विकास के लिए खेलों के महत्व की जानकारी मिलेगी।पीजीसीआईएल के औद्योगिक दौरे तथा एनआईटी हमीरपुर, सीएसआईआर-आईएचबीटी पालमपुर व जीडीसी हमीरपुर के तकनीकी दौरे से वे नवोन्मेष और उद्यमिता के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों से परिचित होंगे। अपने मूल में युवा संगम के पांचवे चरण का प्रयास है परस्पर संवादात्मक आयोजनों, चर्चाओं व सांस्कृतिक आदान-प्रदान के माध्यम से समुदायों के मध्य […]

भरेड़ी में 27 को आयोजित किया जाएगा रैडक्रॉस मेला

भोरंज । रैडक्रॉस सोसाइटी की भोरंज उपमंडल इकाई 27 दिसंबर को भरेड़ी के डीएवी स्कूल परिसर में उपमंडल स्तरीय रैडक्रॉस मेले का आयोजन करेगी। इसका शुभारंभ स्थानीय विधायक सुरेश कुमार करेंगे। एसडीएम एवं रैडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई के अध्यक्ष शशिपाल शर्मा ने बताया कि इस मेले में मेडिकल जांच शिविर, रक्तदान शिविर और स्वयं […]

उत्कृष्ट संस्थान बनेगा हमीरपुर का मेडिकल कालेज: सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर । मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हमीरपुर के मेडिकल कालेज को एक उत्कृष्ट चिकित्सा एवं मेडिकल शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित कर रहे हैं। मंगलवार को राजकीय उच्च पाठशाला डुग्घा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत […]

हर नागरिक को एक उपभोक्ता के रूप में रहना चाहिए सजग एवं जागरुक

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर आयोजित किया गया सेमिनार, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने की अध्यक्षता हमीरपुर । राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के उपलक्ष्य पर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने मंगलवार को द उपभोक्ता संरक्षण संगठन हमीरपुर के सहयोग से यहां हमीर भवन में एक सेमिनार आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता समाजसेवी एवं कांग्रेस के वरिष्ठ […]

एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

हमीरपुर, महिला एवं बाल विकास विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गठित हमीरपुर की खंड स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक मंगलवार को एसडीएम संजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाल विकास परियोजना हमीरपुर और टौणीदेवी के अंतर्गत कुल 431 आंगनवाड़ी केंद्रों में 6 माह से लेकर […]

सभी पात्र लोगों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ: अमरजीत सिंह

भोरंज । उपायुक्त अमरजीत सिंह ने उपमंडल स्तर के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने विभागों से संबंधित कल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और इन योजनाओं का लाभ सभी पात्र लोगों तक पहुंचाएं। मंगलवार को यहां मिनी सचिवालय में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये […]

एन.आई.टी.हमीरपुर में केंद्र सरकार के कार्यालयों को शत प्रतिशत कार्य हिन्दी में करने के लिए किया प्रेरित

हमीरपुर, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, हमीरपुर के सम्मेलन कक्ष में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति बैठक का आयोजन किया गया | बैठक की अध्यक्षता प्रो.हीरालाल मुरली धर सूर्यवंशी ने की | | डॉ दीपक शर्मा ,राजभाषा अधिकारी, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर ने बैठक का सञ्चालन किया | सर्वप्रथम अध्यक्ष महोदय ने उपस्थित सभी सदस्य कार्यालयों के विभागाध्यक्षों […]