आरसेटी के मुफ्त प्रशिक्षण का लाभ उठाएं महिलाएं: अमरजीत सिंह

हमीरपुर । उपायुक्त अमरजीत सिंह ने महिलाओं और युवाओं से आग्रह किया है कि वे मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से आयोजित किए जाने वाले निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाकर अपने उद्यम स्थापित करें। इससे वे अपनी आय बढ़ाने के साथ-साथ अन्य लोगों को भी रोजगार दे […]

हमीरपुर के सभी उपमंडलों और कालेजों में होगी मॉक ड्रिल

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर इस वर्ष भी एक अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक डिजास्टर रिस्क रिडक्शन यानि आपदा जोखिम न्यूनीकरण पर जागरुकता कार्यक्रम ‘समर्थ’ के तहत कई गतिविधियां आयोजित करेगी। उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने इस दौरान जिला के विभिन्न उपमंडलों […]

रैगिंग रोकने के लिए अलर्ट रहें सभी अधिकारी और समिति के सदस्य

हमीरपुर , होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान के परिसर में आयोजित की गई। हमीरपुर के एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर एडीएम ने समिति के सभी […]