नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री के भाग न लेने पर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाज़ी गैर जरूरी: प्रेम कौशल

हमीरपुर,

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भाग न लेने के फैसले के चलते हिमाचल भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाज़ी गैरजरूरी और राजनीतिक हितों पर आधारित है। प्रैस को जारी ब्यान में प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार गैर भाजपा शासित राज्यों की अनदेखी करते हुए इन राज्यों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहे हैं, बी जे पी सरकार ने देश के संघीय ढांचे को तहस नहस करने का कार्य किया है और ऐसी कार्यप्रणाली के चलते संवैधानिक व्यवस्था को तार तार कर दो भारत बनाने बनाने का प्रयास हो रहा है जिसमें एक भाजपा और उसके सहयोगियों द्वारा शासित राज्यों का भारत है

जिसके लिए केंद्र सरकार ख़ज़ाना लुटाने का कार्य कर रही है वहीं दूसरा विपक्षी दलों द्वारा शासित राज्यों बाला जिसके साथ भेदभाव की नीति अपना कर एक अछूत भारत बना के देश को राजनीतिक आधार पर बांटने का प्रयास हो रहा है।

कौशल ने कहा कि इंडिया गठबंधन शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली नीति आयोग की बैठक के वहिष्कार का फैसला इस भेदभाव के विरुद्ध केंद्र सरकार को अपनी कार्यप्रणाली सुधारने का संदेश देने का यह एक बेहतरीन निर्णय है क्यूंकि देश के खज़ाने और नीतियों पर प्रत्येक राज्य तथा नागरिक का समान अधिकार है यह किसी पार्टी अथवा सरकार की निज़ी ज़ागिर नहीं जिसको मनमाने तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।कांग्रेस प्रवक्ता ने प्रदेश भाजपा नेताओं के विषय में कहा कि वह दिल्ली में केंद्रीय नेताओं से मिलकर कभी प्रदेश हित के मुद्दों पर चर्चा नहीं करते अपितु दिल्ली जा कर सरकार को राजनीतिक एवं आर्थिक रूप से अस्थिर करने के षड्यंत्रों को ही अंजाम देते हैं इसलिए इस विषय में उनकी प्रतिक्रिया न्याय संगत नहीं है क्योंकि नीति आयोग की बैठक में न जाने इंडिया गठबंधन का फैसला संघीय ढांचे की संवैधानिक व्यवस्था को बचाने की लड़ाई का हिस्सा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।