राज्य सरकार कमजोर वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

शिमला , मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि राज्य सरकार समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि समाज में सभी को समान अवसर और संसाधन उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने ऐसे वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू […]

एसपी ने किया राज्य स्तरीय सब जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का समापन

हमीरपुर । लड़कों और लड़कियों की राज्य स्तरीय सब जूनियर (अंडर-15 एवं अंडर-17) बैडमिंटन प्रतियोगिता शनिवार शाम को यहां अणु के साई स्पोर्ट्स सेंटर में संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता में 10 जिलों के लगभग 148 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन अवसर पर एसपी भगत सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया […]

राज्यपाल ने विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के प्रधानाचार्यों की कार्यशाला का शुभारंभ किया

हमीरपुर , राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज हमीरपुर के बणी में विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के प्रधानाचार्यों की चार दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विद्या भारती संस्थान का समाज के उत्थान में बहुमूल्य योगदान रहा है। यहां से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट […]

केन्द्रीय विद्यालय हमीरपुर में मनाया स्कूल पोषण दिवस, विद्यालय इको क्लब ने शुरू किया मिशन ‘एक पेड़ मां के नाम’

हमीरपुर, केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में शिक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्यालय इको क्लब द्वारा “मिशन लाइफ के लिए इको क्लब एवं स्कूल पोषण दिवस” मनाया गया। इस मिशन के अंतर्गत ‘एक पेड़ मां के नाम’ मुहिम शुरू की गई जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस मिशन के तहत आज विद्यार्थियों […]

कारगिल विजय दिवस पर “एक से श्रेष्ठ” केंद्रों पर आयोजित किए गए कार्यक्रम

हमीरपुर, हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के मार्गदर्शन में हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में संचालित लगभग 604 “एक से श्रेष्ठ” केंद्रों पर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य पर 12000 से अधिक छात्रों व अध्यापकों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए । जिसमें मुख्यता छात्रों को […]

तीर्थंकर की स्तुति करना छोटा काम नहीं है,बहुत बड़ा काम है:  तेजस मुनि

नादौन, एस.एस.जैन स्थानक नादौन से मधुरवक्ता रचित मुनि जी महाराज के सानिध्य में विराजित तेजस मुनि महाराज ने संबोधन देते हुए कहा कि तीर्थंकर की स्तुति करना छोटा काम नहीं है,बहुत बड़ा काम है।जब कोई बहुत बड़ा काम सामने होता है तब अंतर्द्वंद्व उत्पन्न हो जाता है।संकल्प-विकल्प का जाल उसी अंतर्द्वंद्व के धागों से बुना […]

पंचायत स्तर पर तैयार किए जा रहे हैं वालंटियर्स: अमरजीत सिंह

हमीरपुर , किसी भी तरह की आपदा से निपटने हेतु प्रभावी तंत्र विकसित करने के लिए पंचायत स्तर पर युवा वालंटियर्स की टास्क फोर्स तैयार करने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से 29 जुलाई से ब्लॉक स्तर पर द्वितीय चरण के प्रशिक्षण कार्यक्रम आरंभ किए जा रहे हैं। उपायुक्त एवं डीडीएमए […]

महिला सशक्तिकरण शिविर में दी भारतीय न्याय संहिता की जानकारी

हमीरपुर । महिला एवं बाल विकास विभाग के अंर्तगत मिशन शक्ति संकल्प हब योजना के तहत शनिवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के हॉल में महिला सशक्तिकरण पर एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया, जिसमें करीब 80 आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया […]

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री के भाग न लेने पर भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाज़ी गैर जरूरी: प्रेम कौशल

हमीरपुर, नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के भाग न लेने के फैसले के चलते हिमाचल भाजपा नेताओं द्वारा की जा रही बयानबाज़ी गैरजरूरी और राजनीतिक हितों पर आधारित है। प्रैस को जारी ब्यान में प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी […]