अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 से, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

हमीरपुर ।

अग्निपथ योजना के अंतर्गत थल सेना में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से 7 मई तक होगी।
थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि इस ऑनलाइन परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। तीनों जिलों के उम्मीदवार इस वेबसाइट से अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

निदेशक ने बताया कि यह ऑनलाइन परीक्षा हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में अलग-अलग केंद्रों पर करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि हमीरपुर में यह परीक्षा आयन डिजिटल जोन और गौतम ग्रुप ऑफ कालेज, ऊना में आयांश कंप्यूटर सेंटर और केसी ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूट्स और बिलासपुर में मॉडर्न आर्किटेक्चर इन्फ्रा सर्विस प्रोवाइडर में होगी। अधिक जानकारी के लिए सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के दूरभाष नंबर 01972-222214 पर संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।