चुनावों में जनता कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी है:राजेंद्र राणा शिमला/ हमीरपुर, पूर्व कांग्रेस विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आज कांग्रेस के जो लोग मीडिया में आकर जनादेश के अपमान की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, वे उसे समय मुंह पर पट्टी बांधे क्यों बैठे थे जब कांग्रेस सरकार में चुने हुए विधायकों को जलील किया जा रहा था और विकास के मामले में उनके हलकों को नजरअंदाज किया जा रहा था। इन सभाओं में राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में जब विधानसभा चुनावों के दौरान वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा एक से बढ़कर एक झूठी गारंटियां देने की होड़ आपस में लगी हुई थी, तब इन नेताओं को क्या यह हकीकत मालूम नहीं थी कि वह सिर्फ अपनी सीट निकालने के लिए इन झूठी गारंटीयों के नाम पर लोगों की भावनाओ से खिलवाड़ कर रहे हैं और यह गारंटियां पूरी करना उनके बस की बात नहीं है। राजेंद्र राणा ने कहा कि झूठी गारंटियां परोस इन नेताओं ने प्रदेश की भोली भाली जनता से छल किया था और अब इन चुनावों में यही झूठी गारंटियां इन नेताओं के गले की फांस बन गई हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि जबतानाशाही तरीके से 6 विधायकों के सदस्यता खत्म कर दी गई, तब कांग्रेस के इन बयानवीर नेताओं ने मुख्यमंत्री को नसीहत क्यों नहीं दी। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता यह हकीकत जानती है कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आते ही पूर्व सरकार द्वारा खोले गए 900 से ज्यादा संस्थान व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बंद कर दिए। जब यह संस्थान बंद किए जा रहे थे , तब इसका विरोध करने की बजाय आज बड़े-बड़े बयान देने वाले कांग्रेस के नेता होठों पर टेप लगा कर बैठे रहे। उन्होंने जनता के साथ हुए इस विश्वासघात पर कोई विरोध जताने का नैतिक साहस नहीं दिखाया। उन्होंने कहा पूर्व कांग्रेस सरकार ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिन विधानसभा क्षेत्र में आईपीएच के डिवीजन खोले थे, उन्हें तो बहाल नहीं किया गया लेकिन सिर्फ हरोली और नादौन के डिवीजन बहाल कर दिए गए। सुजानपुर सहित बाकी हलकों की जनता ने क्या गुनाह किया था। राजेंद्र राणा ने कहा कि पूरे प्रदेश का विकास का पैसा सिर्फ एक या दो विधानसभा क्षेत्र में ही लगाकर बाकी विधानसभा क्षेत्र की जनता को कांग्रेस सरकार ने अंगूठा दिखाया है और अब जब यह नेता वोट मांगने आएंगे तो जनता भी उन्हें अंगूठा दिखाएगी। राजेंद्र राणा ने कहा कि जब राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा बाहरी प्रत्याशी थोप कर प्रदेश की जनता का अपमान किया जा रहा था, तब जनादेश का अपमान करने की बातें करने वाले कांग्रेस के यह नेता कहां दुबके हुए थे। उन्होंने प्रदेश के मान-सम्मान और स्वाभिमान की चिंता क्यों नहीं की और किस लिए प्रदेश का स्वाभिमान गिरवी रख दिया। राजेंद्र राणा ने कहाचुनावों में जनता कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी है।
चुनावों में जनता कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी है:राजेंद्र राणा शिमला/ हमीरपुर, पूर्व कांग्रेस विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने आज […]
1500 रुपए वाला फार्म दूसरी बार भरवाकर महिलाओं को बरगला रहे मुख्यमंत्री : सुधीर शर्मा

धर्मशाला। भाजपा नेता सुधीर शर्मा ने कहा है कि 1500 रुपए का फार्म दूसरी बार भरवाकर हिमाचल की कांग्रेस सरकार महिलाओं को छलने का प्रयास कर रही है। इससे पहले भी महिलाओं के फार्म भरवाए गए, लेकिन उन्हें 14 माह बाद भी पैसे नहीं दिए गए। धर्मशाला से बुधवार को जारी वीडियो बयान में सुधीर […]
अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 से, एडमिट कार्ड करें डाउनलोड

हमीरपुर । अग्निपथ योजना के अंतर्गत थल सेना में हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों के युवाओं की अग्निवीर भर्ती की ऑनलाइन परीक्षा 22 अप्रैल से 7 मई तक होगी। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि इस ऑनलाइन परीक्षा के एडमिट कार्ड वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। […]