भाजपा को ले डूबेंगे नए सलाहकार, पुराने भाजपाईयों में धधक रही असंतोष की ज्वाला : कांग्रेस

शिमला। कांग्रेस विधायक सुरेश कुमार, रणजीत सिंह राणा और कांगड़ा सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने संयुक्त प्रेस वक्तव्य में कहा कि भाजपा में शामिल होने के बाद राजेंद्र राणा और आशीष शर्मा स्वामी भक्ति दिखाने के लिए तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुरानी भाजपा के नेताओं को आज इन […]

पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शुक्रवार को हमीरपुर में करेंगे जन समस्याओं की सुनवाई और विकास कार्यों की समीक्षा

हमीरपुर, दो दिवसीय हिमाचल प्रवास के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग सिंह ठाकुर शुक्रवार, 22 नवंबर 2024 को हमीरपुर में अपने सांसद कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वे दोपहर 1:00 बजे से क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं को सुनेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करेंगे। इसके साथ ही, अनुराग ठाकुर दोपहर 3:00 बजे […]

दियोटसिद्ध के दुकानदारों को दी जाएगी खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग : अमरजीत सिंह

हमीरपुर । प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर के प्रसाद एवं रोट की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए जिलाधीश एवं मंदिर के आयुक्त अमरजीत सिंह ने खाद्य एवं सुरक्षा विभाग और मंदिर ट्रस्ट के अधिकारियों तथा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किए हैं। बुधवार को इन अधिकारियों तथा दियोटसिद्ध बाजार के […]

आरबीआई के लोकपाल ने डिजिटल ठगी के प्रति किया आगाह,बैंकों से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निवारण की भी दी जानकारी

हमीरपुर । भारतीय रिजर्व बैंक के लोकपाल कार्यालय शिमला ने रिजर्व बैंक-एकीकृत लोकपाल योजना-2021 के तहत बुधवार को टौणीदेवी के खंड विकास कार्यालय में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक के शिमला कार्यालय के लोकपाल शिव कुमार यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रतिभागियों […]

बचत भवन परिसर में आम जनता को मिलेंगी सुविधाएं,कबाड़ से खाली किए गए कमरों का किया जाएगा सदुपयोग: अमरजीत सिंह

हमीरपुर। उपायुक्त अमरजीत सिंह की विशेष पहल पर जिला के मिनी सचिवालय परिसर में सफाई, मरम्मत और सौंदर्यीकरण कार्य जोरों पर हैं। इस पूरे परिसर के कई कमरों में कई दशकों से जमा पुराने अनुपयोगी सामान एवं कबाड़ को हटाए जाने के बाद इनकी मरम्मत की जा रही है। उपायुक्त ने बताया कि मरम्मत के […]

खनन माफिया के साथ रिश्तों पर सीएम सुक्खू पर राजेंद्र राणा ने लगाए गंभीर आरोप

सुजानपुर, पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि प्रदेश की जनता अवैध खनन के आरोपों में ईडी के शिकंजे में फंसे ज्ञानचंद उर्फ ज्ञानू के साथ उनके रिश्तों की सच्चाई जानना चाहती है। उन्होंने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के इस […]

उद्यान विभाग के पुराने अनुपयोगी सामान की नीलामी 22 को

हमीरपुर । उद्यान विभाग के उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर के भंडार में रखे पुराने अनुपयोगी सामान की नीलामी 22 नवंबर को दोपहर दो बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को 500 रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। नीलामी में सबसे ऊंची बोली […]

नवोदय में 9वीं और 11वीं की खाली सीटों के लिए आवेदन 26 तक

हमीरपुर । जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के दौरान नौंवीं और ग्यारहवीं कक्षा में रिक्त सीटों को भरने के लिए पार्श्व प्रवेश परीक्षा 8 फरवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 26 नवंबर कर दी गई है। ये आवेदन वेबसाइट सीबीएसईआईटीएमएस.एनआईसी.इन/2024 cbseitms.nic.in/2024 पर […]

प्रारंभिक स्तर पर ही हो कूड़े का पृथक्करण : एडीएम

हमीरपुर , पर्यावरण संरक्षण, ठोस एवं तरल कचरा प्रबंधन और पर्यावरण से संबंधित अन्य मुद्दों के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालय और एनजीटी द्वारा समय-समय पर पारित किए गए आदेशों की अनुपालना तथा जिला पर्यावरण योजना के संबंध में गठित जिला स्तरीय स्पेशल टास्क फोर्स की बैठक मंगलवार को एडीएम राहुल चौहान की अध्यक्षता […]

हमीरपुर में स्टीवर्ड और हाउसकीपिंग एसोसिएट के साक्षात्कार 22 को

हमीरपुर । बद्दी की प्रसिद्ध कंपनी सोडेक्सो इंडिया सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड स्टीवर्ड और हाउसकीपिंग एसोसिएट के 40 पदों को भरने के लिए 22 नवंबर को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इस साक्षात्कार में मैट्रिक, बारहवीं पास, स्नातक और होटल प्रबंधन में डिप्लोमाधारक […]