सैनिक स्कूल ‘सुजानपुर टीरा’ ने बड़ी धूमधाम और शोभा के साथ अपना 47वां वार्षिकोत्सव मनाया

सुजानपुर टीरा , सैनिक स्कूल ‘सुजानपुर टीरा‘ ने बड़ी धूमधाम और शोभा के साथ अपना 47वां वार्षिकोत्सव मनाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंकज चढ़ा डिविजनल मैनेजर एच आर टी सी हिमाचल प्रदेश उपस्थित रहे। लेफ्टिनेंट कर्नल राजेंद्र सिंह प्रशासनाधिकारी, उप प्रधानाचार्य कमांडर संदीप सिंह विर्क, एवं विद्यालय के कर्मचारियों और कैडेटों ने स्कूल प्रांगण में मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत वीर समारक पर ‘पुष्पांजलि अर्पित करके हुई। इसके बाद भक्ति गीत और ‘गणेश–वंदना‘ प्रस्तुत की गई। सामूहिक एरोबिक प्रदर्शन, उच्च घुड़कूद टेबळयू प्रदर्शन, ध्वज प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भांगड़ा, डोगरी नृत्य आदि ने समारोह को मनमोहक बना दिया। प्रशासनाधिकारी ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ते हुए कैडेटों की प्राप्तियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि स्कूल हमेशा कैडेटों के लिए एक अनुकूल शिक्षण वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है ताकि वे भविष्य में समग्र परिणाम उत्पन्न कर सकें। इस अवसर पर, मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में विजेताओं को ट्रॉफियाँ प्रदान की। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ के 25वें बेच ने मेजर नीरज शर्मा एनडीए ट्रॉफी प्रस्तुत की जिसे पहली बार सतलुज हाउस ने जीता। सतलुज हाउस ने प्रतिष्ठित ‘मेजर नीरज शर्मा एनडीए ट्रॉफी’, ‘कैप्टन नितिन गौतम साहित्यिक ट्रॉफी, प्राइमरी ट्रॉफी’, और ‘मेजर सुधीर वालिया कॉक हाउस ट्रॉफी’ जीती। रावी हाउस ने ‘जीओसी–इन–सी वेस्टर्न कमांड अकादमिक ट्रॉफी’, ‘मेजर राकेश शर्मा खेलकूद ट्रॉफी’ और ‘माइनर ट्रॉफी’ जीती। इसके अलावा, 2023-24 में अनुरूप परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक हासिल करने वाले कैडेटों को भी मैरून ब्लेज़र से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन में, मुख्य अतिथि ने 1978 से स्कूल स्थापना के बाद से 47 वर्षों के गरिमामयी ढंग से पूरी होने पर विद्यालय को अपनी शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन और कर्मचारियों के उनके अथक परिश्रम, समर्पण और इस स्कूल को देश और राज्य का एक प्रमुख संस्थान बनाने के लिए उनके प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने कहा कि युवा कैडेटों को हमारे राष्ट्र को सबसे अच्छा बनाना चाहिए और उन्हें उच्च नैतिक मूल्यों को विकसित करने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए ताकि वे भविष्य में अपनी भरपूर क्षमताओं के साथ देश की सेवा कर सकें।
धमरोल स्कूल की छात्राओं को करवाई एक्सपोजर विजिट

भोरंज , महिला एवं बाल विकास विभाग ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाहनवीं की 20 छात्राओं को भोरंज के एसडीएम कार्यालय, पुलिस स्टेशन, विकास खंड कार्यालय, तहसील कार्यालय और हिमाचल ग्रामीण बैंक का भ्रमण कराया। इस एक्सपोजर विजिट के दौरान छात्राओं को पोक्सो एक्ट, साइबर अपराधों से बचाव […]
हमीरपुर में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद शुरू

हमीरपुर । प्राकृतिक खेती को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने और इस विधि से तैयार फसलों को अच्छे दाम प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा की गई विशेष घोषणा पर कार्य आरंभ कर दिया गया है। जिला हमीरपुर में प्राकृतिक खेती से उगाई गई मक्की की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य […]
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का किया दौरा,निर्माण कार्य को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

दिल्ली, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सांय नई दिल्ली के द्वारका में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन का दौरा कर निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को इसका निर्माण कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हिमाचल निकेतन के निर्माण से हिमाचलवासियों को विभिन्न कार्यों के लिए राजधानी में ठहरने की […]
अपनी कार्यप्रणाली में प्रोफेशनलिज्म और पारदर्शिता लाएं सहकारी सभाएं : राजेश धर्माणी

हमीरपुर । नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि आज के दौर में सहकारी सभाएं ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और समाज के सभी वर्गों के उत्थान में जमीनी स्तर पर बहुत बड़ी भूमिका अदा कर सकती हैं। इसके लिए उन्हें अपनी कार्यप्रणाली में प्रोफेशनलिज्म, पारदर्शिता और […]
दीपावली मनाते समय बरतें आवश्यक सावधानियां : विनय कुमार

हमीरपुर । होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट विनय कुमार ने सभी जिलावासियों से दीपावली का त्योहार मनाते समय कुछ सावधानी बरतने की अपील की है, ताकि खुशियों के इस पर्व में कोई दुर्घटना न हो सके। उन्होंने बताया कि दिवाली के दौरान आतिशबाजी, पटाखे और फुलझड़ियां चलाते समय या दीप प्रज्जवलन से आग […]