चुनावों में जनता कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी है:राजेंद्र राणा शिमला/ हमीरपुर, पूर्व कांग्रेस विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आज कांग्रेस के जो लोग मीडिया में आकर जनादेश के अपमान की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, वे उसे समय मुंह पर पट्टी बांधे क्यों बैठे थे जब कांग्रेस सरकार में चुने हुए विधायकों को जलील किया जा रहा था और विकास के मामले में उनके हलकों को नजरअंदाज किया जा रहा था। इन सभाओं में राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में जब विधानसभा चुनावों के दौरान वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा एक से बढ़कर एक झूठी गारंटियां देने की होड़ आपस में लगी हुई थी, तब इन नेताओं को क्या यह हकीकत मालूम नहीं थी कि वह सिर्फ अपनी सीट निकालने के लिए इन झूठी गारंटीयों के नाम पर लोगों की भावनाओ से खिलवाड़ कर रहे हैं और यह गारंटियां पूरी करना उनके बस की बात नहीं है। राजेंद्र राणा ने कहा कि झूठी गारंटियां परोस इन नेताओं ने प्रदेश की भोली भाली जनता से छल किया था और अब इन चुनावों में यही झूठी गारंटियां इन नेताओं के गले की फांस बन गई हैं। राजेंद्र राणा ने कहा कि जबतानाशाही तरीके से 6 विधायकों के सदस्यता खत्म कर दी गई, तब कांग्रेस के इन बयानवीर नेताओं ने मुख्यमंत्री को नसीहत क्यों नहीं दी। राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता यह हकीकत जानती है कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आते ही पूर्व सरकार द्वारा खोले गए 900 से ज्यादा संस्थान व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बंद कर दिए। जब यह संस्थान बंद किए जा रहे थे , तब इसका विरोध करने की बजाय आज बड़े-बड़े बयान देने वाले कांग्रेस के नेता होठों पर टेप लगा कर बैठे रहे। उन्होंने जनता के साथ हुए इस विश्वासघात पर कोई विरोध जताने का नैतिक साहस नहीं दिखाया। उन्होंने कहा पूर्व कांग्रेस सरकार ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिन विधानसभा क्षेत्र में आईपीएच के डिवीजन खोले थे, उन्हें तो बहाल नहीं किया गया लेकिन सिर्फ हरोली और नादौन के डिवीजन बहाल कर दिए गए। सुजानपुर सहित बाकी हलकों की जनता ने क्या गुनाह किया था। राजेंद्र राणा ने कहा कि पूरे प्रदेश का विकास का पैसा सिर्फ एक या दो विधानसभा क्षेत्र में ही लगाकर बाकी विधानसभा क्षेत्र की जनता को कांग्रेस सरकार ने अंगूठा दिखाया है और अब जब यह नेता वोट मांगने आएंगे तो जनता भी उन्हें अंगूठा दिखाएगी। राजेंद्र राणा ने कहा कि जब राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा बाहरी प्रत्याशी थोप कर प्रदेश की जनता का अपमान किया जा रहा था, तब जनादेश का अपमान करने की बातें करने वाले कांग्रेस के यह नेता कहां दुबके हुए थे। उन्होंने प्रदेश के मान-सम्मान और स्वाभिमान की चिंता क्यों नहीं की और किस लिए प्रदेश का स्वाभिमान गिरवी रख दिया। राजेंद्र राणा ने कहाचुनावों में जनता कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी है।

चुनावों में जनता कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी है:राजेंद्र राणा

शिमला/ हमीरपुर,                                                        पूर्व कांग्रेस विधायक और सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में अलग-अलग जगह पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा है कि आज कांग्रेस के जो लोग मीडिया में आकर जनादेश के अपमान की बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, वे उसे समय मुंह पर पट्टी बांधे क्यों बैठे थे जब कांग्रेस सरकार में चुने हुए विधायकों को जलील किया जा रहा था और विकास के मामले में उनके हलकों को नजरअंदाज किया जा रहा था।

इन सभाओं में राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश में जब विधानसभा चुनावों के दौरान वोट हासिल करने के लिए कांग्रेस नेताओं द्वारा एक से बढ़कर एक झूठी गारंटियां देने की होड़ आपस में लगी हुई थी, तब इन नेताओं को क्या यह हकीकत मालूम नहीं थी कि वह सिर्फ अपनी सीट निकालने के लिए इन झूठी गारंटीयों के नाम पर लोगों की भावनाओ से खिलवाड़ कर रहे हैं और यह गारंटियां पूरी करना उनके बस की बात नहीं है। राजेंद्र राणा ने कहा कि झूठी गारंटियां परोस इन नेताओं ने प्रदेश की भोली भाली जनता से छल किया था और अब इन चुनावों में यही झूठी गारंटियां इन नेताओं के गले की फांस बन गई हैं।

राजेंद्र राणा ने कहा कि जबतानाशाही तरीके से 6 विधायकों के सदस्यता खत्म कर दी गई, तब कांग्रेस के इन बयानवीर नेताओं ने मुख्यमंत्री को नसीहत क्यों नहीं दी।
राजेंद्र राणा ने कहा कि प्रदेश की जनता यह हकीकत जानती है कि प्रदेश में सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार ने सत्ता में आते ही पूर्व सरकार द्वारा खोले गए 900 से ज्यादा संस्थान व्यवस्था परिवर्तन के नाम पर बंद कर दिए। जब यह संस्थान बंद किए जा रहे थे , तब इसका विरोध करने की बजाय आज बड़े-बड़े बयान देने वाले कांग्रेस के नेता होठों पर टेप लगा कर बैठे रहे। उन्होंने जनता के साथ हुए इस विश्वासघात पर कोई विरोध जताने का नैतिक साहस नहीं दिखाया। उन्होंने कहा पूर्व कांग्रेस सरकार ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र सहित जिन विधानसभा क्षेत्र में आईपीएच के डिवीजन खोले थे, उन्हें तो बहाल नहीं किया गया लेकिन सिर्फ हरोली और नादौन के डिवीजन बहाल कर दिए गए। सुजानपुर सहित बाकी हलकों की जनता ने क्या गुनाह किया था। राजेंद्र राणा ने कहा कि पूरे प्रदेश का विकास का पैसा सिर्फ एक या दो विधानसभा क्षेत्र में ही लगाकर बाकी विधानसभा क्षेत्र की जनता को कांग्रेस सरकार ने अंगूठा दिखाया है और अब जब यह नेता वोट मांगने आएंगे तो जनता भी उन्हें अंगूठा दिखाएगी।
राजेंद्र राणा ने कहा कि जब राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा बाहरी प्रत्याशी थोप कर प्रदेश की जनता का अपमान किया जा रहा था, तब जनादेश का अपमान करने की बातें करने वाले कांग्रेस के यह नेता कहां दुबके हुए थे। उन्होंने प्रदेश के मान-सम्मान और स्वाभिमान की चिंता क्यों नहीं की और किस लिए प्रदेश का स्वाभिमान गिरवी रख दिया।

  1. राजेंद्र राणा ने कहाचुनावों में जनता कांग्रेस को आईना दिखाने के लिए तैयार बैठी है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।