हमीरपुर में वैल्डर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

हमीरपुर।

हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में वैल्डर, हैल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 60 पदों को भरने के लिए 22 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। ये साक्षात्कार बाज सिक्योरिटी सर्विसेज एंड मैन पॉवर नालागढ़ द्वारा लिए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि वैल्डर एवं हैल्पर के 30 पदों के लिए वैल्डर ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक पुरुष पात्र होंगे। इनकी आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को 16 हजार से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
सिक्योरिटी सुपरवाइजर और महिला एवं पुरुष सिक्योरिटी गार्ड के 30 पदों के लिए अभ्यर्थी दसवीं या बारहवीं पास होना चाहिए। महिला एवं पुरुष अभ्यर्थियों की आयु 23 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को 16 हजार से 22 हजार रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा। इन सभी उम्मीदवारों के कार्य स्थल नालागढ़ और बद्दी में ही होंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा इन पदों के लिए योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।