अनुराग सिंह ठाकुर के प्रयासों से हमीरपुर और कांगड़ा के ऐतिहासिक स्मारकों के संरक्षण कार्यों को मिली बड़ी मंजूरी

हमीरपुर/नई दिल्ली, सांसद अनुराग सिंह ठाकुर के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है। संस्कृति मंत्रालय ने कांगड़ा जिले के हरिपुर-गुलेर स्थित ऐतिहासिक मंदिरों तथा हमीरपुर जिले के सुजानपुर टीहरा किले में आवश्यक संरक्षण एवं जीर्णोद्धार कार्य करवाने की प्रतिबद्धता जताई है। […]
सलौणी क्षेत्र के कई गांवों में 19 को बंद रहेगी बिजली
बड़सर । सलौणी मंे 33केवी विद्युत उपकेंद्र के कार्य के चलते 19 अगस्त को सलौणी, करेर, कुलहेड़ा, डुग्वाड़, पजारड़, कोठी, लाहड़ी, सालन और आस-पास के अन्य गांवों में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विजय पटियाल ने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हमीरपुर में वैल्डर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के मुख्य औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-नालागढ़ में वैल्डर, हैल्पर, सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के कुल 60 पदों को भरने के लिए 22 अगस्त को सुबह 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। ये साक्षात्कार बाज सिक्योरिटी सर्विसेज एंड मैन पॉवर नालागढ़ द्वारा लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि […]