चीफ इंस्ट्रक्टर जोगिंदर सिंह आजाद का नूरपुर में हुआ स्वागत , आज से 3 दिनों तक स्टेडियम में सीखे जाएंगे आत्मरक्षा के गुर
कांगड़ा / नूरपुर
नूरपुर इंडोर स्टेडियम में आज से हेमांग मटेरियल आर्ट अकादमी द्वारा कराटे ट्रेनिंग तथा ग्रेडिंग का तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया!कार्यक्रम की शुरुआत हेमांग इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन चीफ जोगिंदर सिंह आजाद का स्वागत कर की गई!
इस दौरान कराटे ट्रेनिंग हेमांग क्लब नूरपुर के प्रधान भूषण शर्मा तथा अजय कुमार ने मुख्य अतिथि को शाल व टोपी पहनाकर सम्मानित किया!
तीन दिनों तक चलने वाले इस शिवर के बारे में जानकारी देते हुए इंस्ट्रक्टर जोगिंदर सिंह ने बताया कि हमारी संस्था हेमांग कराटे फेडरेशन के नाम से चलती है तथा हमारी संस्था राष्ट्रीय कराटे ऑर्गेनाइजेशन से एफिलेटेड है!
उन्होंने बताया कि हमारी संस्था द्वारा तीन दिन का शिविर लगाया जा रहा है!जिसमें बच्चों को सुरक्षा के प्रति अलग तकनीक सिखाई जाएंगी तथा ग्रेड के हिसाब से बच्चों को ट्रेनिंग तथा सिलेबस दिया जाएगा!
उन्होंने कहा कि इस दौर में प्रत्येक व्यक्ति को आत्मरक्षा के गुर सीखने चाहिए! उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा कराटे ट्रेनिंग सीखना चाहता है तो वह नूरपुर में अजय कुमार से संपर्क कर सकता है!

Author: Himachal Samvaad











