ग्रामीण क्षेत्र को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रहा है परमार्थ स्कूल : कैप्टन रणजीत सिंह

हमीरपुर । परमार्थ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ककड़ियार का वार्षिक उत्सव शनिवार को मनाया गया, जिसमें सुजानपुर के विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। जबकि, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, शिक्षकों, विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कैप्टन रणजीत सिंह ने कहा कि परमार्थ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को उनके घर के पास ही बेहतरीन शिक्षा प्रदान कर रहा है। इस स्कूल के मेधावी बच्चों ने सभी गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा स्कूली शिक्षा के बाद विभिन्न क्षेत्रों में भी ऊंचे मुकाम हासिल किए हैं। इसके लिए स्कूल प्रबंधन, सभी शिक्षक, विद्यार्थी और उनके अभिभावक बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू बहुत ही सराहनीय निर्णय ले रहे हैं। इससे आम परिवारों के बच्चों को भी आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। उन्होंने शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में […]
हिमाचल प्रदेश मादक पदार्थों की समस्या से निपटने के लिए प्रतिबद्धः मुख्यमंत्री

नई दिल्ली/ शिमला केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज नई दिल्ली में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा आयोजित ‘नशीली दवाओं की तस्करी और राष्ट्रीय सुरक्षा’ पर क्षेत्रीय सम्मेलन की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सम्मेलन में नादौन से आभासी माध्यम से भाग लिया और बढ़ते नशे के संकट से निपटने के […]
नूरपुर इंडोर स्टेडियम में शुरू हुआ कराटे ट्रेनिंग एंड ग्रेडिंग का तीन दिवसीय शिविर

चीफ इंस्ट्रक्टर जोगिंदर सिंह आजाद का नूरपुर में हुआ स्वागत , आज से 3 दिनों तक स्टेडियम में सीखे जाएंगे आत्मरक्षा के गुर कांगड़ा / नूरपुर नूरपुर इंडोर स्टेडियम में आज से हेमांग मटेरियल आर्ट अकादमी द्वारा कराटे ट्रेनिंग तथा ग्रेडिंग का तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया!कार्यक्रम की शुरुआत हेमांग इंटरनेशनल कराटे फेडरेशन […]