हमीरपुर ।
विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने भी विशेष रूप से जागरुकता एवं सफाई अभियान आरंभ किया है।
इसी अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम हमीरपुर के सहयोग से हमीरपुर शहर के बाहरी क्षेत्र बाईपास के आस-पास सफाई अभियान चलाया।
प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कनिष्ठ अभियंता राहुल शर्मा, नगर निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी भाग लिया। इस दौरान प्लास्टिक और पॉलीथिन का कचरा एकत्रित किया गया तथा प्राकृतिक जलस्रोत के आस-पास सफाई की गई। कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण पंचायत जनप्रतिनिधियों, महिला मंडलों, युवक मंडलों और अन्य सामाजिक संगठनों को भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कर रही है।
Author: Himachal Samvaad












