श्रेष्ठा’ स्कीम के नाम पर किसी भी तरह के झांसे में न आएं आवासीय स्कूल

हमीरपुर । उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला के प्राइवेट आवासीय स्कूलों के संचालकों से अपील की है कि वे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के माध्यम से क्रियान्वित की जा रही स्कीम फॉर रेजिडेंशियल एजूकेशन फॉर स्टूडेंट्स इन हाई स्कूल्स इन टारगेट्ड एरियाज (श्रेष्ठा) के संबंध में किसी भी तरह के झांसे में न आएं। […]

जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने चलाया जागरुकता एवं सफाई अभियान

हमीरपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने भी विशेष रूप से जागरुकता एवं सफाई अभियान आरंभ किया है। इसी अभियान के तहत बुधवार को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और नगर निगम हमीरपुर के सहयोग से हमीरपुर शहर के बाहरी क्षेत्र बाईपास के आस-पास सफाई […]

नगर निगम हमीरपुर सहित जिला की सभी 6 शहरी निकायों की वार्डबंदी के प्रारूप पर आपत्तियां या सुझाव 9 तक

हमीरपुर । नगर निगम हमीरपुर, नगर परिषद सुजानपुर, नगर परिषद नादौन, नगर पंचायत भोटा, नगर पंचायत बड़सर और नगर पंचायत भोरंज की वार्डबंदी के प्रारूप प्रकाशित कर दिए गए हैं। 2 जून को प्रकाशित इन प्रारूपों पर स्थानीय निवासियों से एक सप्ताह के भीतर यानि 9 जून तक आपत्तियां या सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। […]

नवोदय विद्यालय में छठी कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 29 जुलाई तक

हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा 13 दिसंबर 2025 (शनिवार) को प्रातः 11ः30 बजे विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 29 जुलाई तक वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन navodaya.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी के प्राचार्य […]

पर्यावरण दिवस पर सहकारिता विभाग हमीरपुर में निकालेगा पैदल मार्च

हमीरपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर सहकारिता विभाग वीरवार सुबह हमीरपुर में पैदल मार्च आयोजित करेगा। सहकारी सभाओं के रजिस्ट्रार डॉ. आरके पुर्थी वीरवार सुबह करीब 7ः30 बजे उपायुक्त कार्यालय परिसर से इस पैदल मार्च को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। सहायक रजिस्ट्रार ने बताया कि इस वर्ष को अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष-2025 के […]

अवैध शराब कारोबार और विमल नेगी केस पर सियासी संग्राम

हमीरपुर, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि यह सरकार न केवल अपने खास मित्रों को लूट की खुली छूट दे रही है, बल्कि अव्यवस्था और भ्रष्टाचार की मिसाल बन चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अवैध शराब के कारोबार में […]