व्यय पर्यवेक्षक के मोबाइल नंबर या ईमेल पर कर सकते हैं शिकायत

हमीरपुर ,

विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के दौरान उम्मीदवारों एवं राजनीतिक दलों के चुनाव प्रचार के खर्च पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कड़ी नजर रखी जा रही है। आयोग ने इसके लिए वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी आनंद कुमार को व्यय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
आनंद कुमार ने कहा कि उम्मीदवारों के चुनावी खर्च से संबंधित शिकायत के लिए उनके मोबाइल नंबर 9317747893 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ईमेल आईडी  eo38hamirpur@gmail.com  ईओ38हमीरपुर एट द रेट जीमेल.कॉम पर ईमेल के माध्यम से भी शिकायत की जा सकती है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।