आरसेटी में प्रशिक्षित महिलाओं को मतदान के लिए भी किया प्रेरित

हमीरपुर।
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर में तहसील भोरंज के गांव नरोह की महिलाओं को जूट के उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर महिलाओं को भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत भी जागरुक किया गया तथा उन्हें मतदान के महत्व से अवगत करवाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय के मुख्य प्रबंधक गोपाल तिवारी ने डिजिटल बैंंकिंग और साइबर सुरक्षा के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमें एक जागरुक मतदाता के रूप में हर चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग ने इस बार लोकसभा आम चुनाव में मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ का नारा दिया है। उन्होंने सभी महिलाओं से एक जून को मतदान करने की अपील भी की।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।