महिला चिकित्सकों ने बिताए कुछ फुर्सत के पल

हमीरपुर,
मां दुर्गा स्वरूप नारी सम्मान और डॉक्टरी पेशे से समाज की सेवा करने में तत्पर रहने वाली करीब 70 महिला चिकित्सकों ने हमीरपुर में एक भव्य समारोह में भाग लिया । डीएनएस नामक इस कार्यक्रम में हमीरपुर मेडिकल कॉलेज, एम्स बिलासपुर, टांडा मेडिकल कॉलेज, नेर चौक मेडिकल कॉलेज, निजी चिकित्सक, दंत चिकित्सक, वेटरनरी आयुर्वेदिक ने फुर्सत के कुछ पल बिताए। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला चिकित्सकों का सम्मान करना और उन्हें उनके व्यस्ततम दिनचर्या जिसमें की पारिवारिक, व्यवसायिक सामाजिक दायित्व से एक दिन अपने लिए निकाल कर कुछ पल फुर्सत के गुजारना शामिल था । इस अवसर पर आयोजित समिति की सदस्य डॉक्टर आस्था कालिया, दंत चिकित्सक ने बताया कि इस कार्यक्रम में विभिन्न गतिविधियों जैसे कविता सम्मेलन डीजे डांस, पेंटिंग, इंडोर खेलों का आयोजन किया गया। आयोजित समिति में डॉक्टर भावना, डॉक्टर अभिलाषा, डॉक्टर मोनिका, डॉक्टर दिव्या, डॉक्टर कविता, डॉ निशा, डॉ इरा एवं डॉ आस्था ने सभी महिला चिकित्सकों का सफल आयोजन के लिए धन्यवाद किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।