बड़सर की जनता को जलसंकट के बीच छोड़ अब कहां गए जिला के मुख्यमंत्री: लखनपाल

हमीरपुर ,
जलसंकट के दौर से गुजर रहे बड़सर विस क्षेत्र मे उप चुनावों के दौरान खुद को जनता हितैशी कहने बाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उनके कांग्रेस नेताओं की फौज अब मुश्किल वक़्त मे जनता से नदारद क्यों है यह सवाल बड़सर के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने जारी प्रेस ब्यान के माध्यम से उठाये हैं। लखनपाल ने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस सरकार है और मुख्यमंत्री उप चुनावों मे स्वयं इस बात की जिम्मेदारी ले चुके है ं कि वह बड़सर में जनता की मुश्किलों का प्राथमिकता से हल करेंगे लेकिन पेयजल संकट से जूझ रही बड़सर की जनता को मुश्किल से निकालने मे न तो मुख्यमंत्री सामने आ रहे हैं और न ही बड़सर कांग्रेस के वह तमाम नेता दिखाई दे रहे हंै जिन्होंने अपने जिला का मुख्यमंत्री होने के नाम पर लोगों को गुमराह करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व उनके नेताओं की फौज हमेशा ही झूठे बायदे कर जनता को बरगलाने का प्रयास करती आ रही है और उप चुनावों मे भी उसी झूठ के सहारे चुनाव जीतने की कोशिश की गई लेकिन प्रबुद्ध जनता के फैसले के आगे वह अपने षड्यंत्र में कामयाव नहीं हो सके हैं। लखनपाल ने कहा कांग्रेस में नेता तो सभी बनना चाहते हैं लेकिन जनसेवक कोई नहीं बनना चाहता है। उन्होंने कहा उप चुनावों के बाद से ही समुचे बड़सर विस क्षेत्र मे पानी की किलत आ चुकी है लेकिन जिला का मुख्यमंत्री बाली सरकार ने बड़सर की जनता को कोई राहत नहीं पंहुचाई है। लखनपाल बोले अपने और पराये का असल पता मुश्किल वक़्त
मे ं चलता है। मुख्यमंत्री ने सता में आने के बाद से ही बड़सर से पराये बाला व्यवहार किया है लेकिन बड़सर मेरा घर है और जनता मेरा परिवार अपने परिवार को मुश्किल मे देखना मेरे लिए किसी अभिशाप से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रों को पानी के टेंकर भेजकर समस्या को कम करने का प्रयास किया जा रहा है। रोजाना दर्जनों टेंकर विभिन्न क्षेत्रों मे भेजे जा रहे हैं ताकि लोगों को पीने योग्य पानी मिल सके।