राष्ट्र हित में मतदान और शत प्रतिशत मतदान के लिए विश्व हिन्दू परिषद् के अभियान की हुई शुरुआत

हमीरपुर
विश्व हिन्दू परिषद् हिमाचल प्रदेश ने लोकतंत्र के महापर्व निर्वाचन में अपनी सक्रिय भागीदारी और जिम्मेवारी के तहत राष्ट्र हित में मतदान और शत प्रतिशत मतदान अभियान का शुभारम्भ कर दिया हैं. हमीरपुर में आयोजित प्रान्त कार्य कारिणी की बैठक के पश्चात विश्व हिन्दू परिषद् के प्रान्त अध्यक्ष लेखराज राना ने बताया की धर्मिक और सामाजिक क्षेत्र में लम्बे समय से विहिप अपनी ज़िम्मेदारी निभाता आया हैं । चुनावों की बेला में जब इस देश का हर नागरिक अपने संबिधान से मिले अधिकार का प्रयोग करने में पूरे देश में तत्पर हैं, तो हिमाचल में भी परिषद के सभी कार्यकर्ता इसमे सहयोग करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस जागरूकता अभियान में संगठन के हजारों कार्यकर्ता बूथ स्तर तक जाकर न केवल जनमानस को मतदान करने के लिए जागरूक करेंगे बल्कि मतदान राष्ट्र के हित में हो इससे भी अवगत करवाएंगे। उन्होंने कहाँ की जैसी प्रजा होगी वैसे ही राजा होगा। उन्होंने कहा कि लोकमत ही लोकतंत्र को संरक्षित करता हैं। उन्होंने जनता को जाति और धर्म से ऊपर उठकर राष्ट्र हित में मतदान करने का आह्वान किया। देश का मतदाता जागरूक हैं, परंतु अब मतदान प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता हैं।

सामाजिक संगठनों की लोकमत निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका रहती हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्र सुरक्षा के विषय इस अभियान की प्राथमिकता में रहेंगे। उन्होंने बताया की विश्व हिन्दू परिषद चूंकि पूरे विश्व में हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करता हैं अतः हमारे मानदंडों, आस्था के प्रतीकों के प्रति जन मानस को जागरूक करते हुए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक दृष्टि से हिमाचल प्रांत को 123 प्रखंडों में बांटा गया हैं। इन प्रखंडों में हजारों कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण कार्य अंतिम चरणों में हैं। यह कार्यकर्ता पूरे प्रांत में छोटी बड़ी मिलकर 12 हजार से अधिक बैठकें करने का लक्ष्य रखा गया हैं।
प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में विशेष तौर पर क्षेत्र संघठन मंत्री मुकेश खांडेकर, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ केशव वर्मा, विमला अंगरिश, राधा कृष्ण नेगी, प्रांत सह मंत्री तुषार डोगरा, पंकज भारतीय, रमेश परमार, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र भारद्वाज सहित कई आयामों तथा विभागों के प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।