विधानसभा नूरपुर में संपन्न हुआ भाजपा का पन्ना प्रमुख सम्मेलन, बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक सभी कार्यकर्ता रहे मौजूद

कांगड़ा ,
सभी कार्यकर्ता जमीन स्तर पर करेंगे कामविधानसभा नूरपुर के जसूर में आज भाजपा पन्ना प्रमुखों द्वारा सम्मेलन का आयोजन किया गया! जिसका मुख्य एजेंडा मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर था! सम्मेलन में भाजपा के सभी पन्ना प्रमुख बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी शामिल रहे!जिसमें स्थानीय विधायक लोकसभा प्रत्याशी व जिला अध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे!वीओ -मीडिया से बातचीत करते हुए लोकसभा प्रत्याशी डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि जितना बढ़िया और व्यवस्थित कार्यक्रमों द्वारा किया गया है उसके लिए मैं सभी का धन्यवाद करता हूं!उन्होंने कहा कि जो लग्न तथा जोश कार्यकर्ताओं में देखा जा रहा है उसको देखते हुए चुनाब के परिणाम का अंदाज आप स्वयं ही लगा सकते हैं!
राजीव भारद्वाज ने कहा कि हमारा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार प्रसार का दूसरा चरण लगभग पूरा हो चुका है तथा 5 तारीख से तीसरा चरण शुरू किया जाएगा! जिसमें हम नुक्कड़ सभाएं करेंगे! उन्होंने कहा कि हमारा प्रयत्न रहेगा कि हम प्रत्येक गांव तक पहुंचे!
धर्मशाला में चल रही कार्यकर्ताओं की नाराजगी को लेकर डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा बहुत बड़ी पार्टी है तथा उसका दिल भी उतना ही बड़ा है!जो विधायक कांग्रेस को छोड़कर आए हैं वह प्रताड़ित तथा अपमानित होकर भाजपा में शामिल हुए हैं! हमारे अंतिम निर्णय शीर्ष नेतृत्व तथा केंद्र नेतृत्व करता है तथा जो नाराज चल रहे हैं उन्हें मनाने का भी प्रयत्न किया जा रहा है!

 

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।