महिला पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण

नादौन ।

लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान मतदान केंद्रों पर नियुक्त किए जाने वाले नादौन उपमंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों का पहले दौर का पूर्वाभ्यास ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल नादौन में संपन्न हुआ।

 

एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी अपराजिता चंदेल ने बताया कि पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन महिला पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया। ये महिला अधिकारी-कर्मचारी उन मतदान केंद्रों पर तैनात की जाएंगी जोकि केवल महिलाओं द्वारा ही संचालित किए जाएंगे। इनके अलावा दिव्यांग अधिकारियों-कर्मचारियों को भी प्रशिक्षित किया गया। ये अधिकारी-कर्मचारी भी एक मतदान केंद्र पर अपनी सेवाएं देंगे।
पहले दौर के पूर्वाभ्यास के साथ-साथ सभी पीठासीन, सहायक पीठासीन और मतदान अधिकारियों को चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र फार्म 12क और पोस्टल बैलेट फार्म 12 भी प्रदान किए गए, ताकि वे लोकसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।