बेवजह से पंद्रह करोड़ लेने वाले ब्यान दे रहे हैं मुख्यमंत्री : आशीष शर्मा

हमीरपुर,
विधायक आशीष शर्मा ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अपनी राजनितिक रोटियां सेंकने के लिए इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं। वह बेवजह से पंद्रह करोड़ लेने वाले ब्यान दे रहे हैं। जबकि जो ब्यानबाजी कर रहे हैं, खरीद फरोख्त की राजनीति में वो खुद विश्वास करते हैं। हम नौ जब राज्यसभा का वोट डालकर गये तो हम नौ को विभिन्न लोभ व पैसे का लोभ दिया।

लेकिन हम नौ बिकने वालों में से नहीं हैं। हमारे क्षेत्र की जनता जानती है कि हमारा चरित्र क्या है और किस भाव से जनसेवा कर रहे हैं। लोगों को बरगलाने के लिए इस तरह की बयानबाजी शोभा नहीं देती है। अपने क्षेत्र और प्रदेश के हित के लिए विधायकी से त्याग दिया है। मुख्यमंत्री ने चौदह माह तक चुने हुए विधायकों से भेदभाव किया और मित्रों को रेवड़ियाँ बांटी।

हम जनता के कामों को लेकर मुख्यमंत्री के पास जाते रहे लेकिन उन्होंने मिलने तक का समय नहीं दिया। सुबह से लेकर शाम तक इनके कार्यालय के बाहर इंतजार करते रहे लेकिन इन्होंने मिलने तक का समय नहीं दिया। जब लोगों के कामों को मुख्यमंत्री दरकिनार करे और महज मित्रमंडली को ही खुश करे, ऐसे में वह सिर्फ सत्ता सुख के लिए ही कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री को तो नैतिकता के आधार पर राज्यसभा चुनाव के बाद इस्तीफा देना चाहिए था। लेकिन इन्हें सत्ता का नशा है जिसे वह छोड़ना नहीं चाहते हैं । जो आरोप मुख्यमंत्री लगा रहे हैं उनके विरुद्ध जल्द ही न्यायालय में जाएंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।