जिला हमीरपुर के 5 विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कुल 532 मतदान केंद्र: अमरजीत सिंह

हमीरपुर ।
लोकसभा चुनाव-2024 की मतदान प्रक्रिया के लिए एक जून को जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 532 मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इन मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा क्षेत्र 37-सुजानपुर और 39-बड़सर के उपचुनाव के लिए भी तैयारियां पूर्ण की जा रही हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भोरंज विधानसभा क्षेत्र में 101 मतदान केंद्र, सुजानपुर में 104, हमीरपुर में 94, बड़सर में 112 और नादौन विधानसभा क्षेत्र में 121 मतदान केंद्र होंगे। जिले में कुल 17 मतदान केंद्रों को क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन घोषित किया गया है। इनमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र के दो मतदान केंद्र समीरपुर और जाहू खुर्द, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र सुजानपुर-6, पटलांदर-1, पनयाला और खियाह, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के 3 मतदान केंद्र घरथेड़ी ब्राह्मणा-1, बोहनी-1 और बलोह, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के भी 3 मतदान केंद्र दंदवीं-1, चकमोह-1 और रैली जजरी-1, नादौन विधानसभा क्षेत्र के 5 मतदान केंद्र सेरा, नादौन-3, बटराण, पनसाई और धनेटा-1 शामिल है।
 अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले में 18 मतदान केंद्रों को मॉडल पोलिंग स्टेशन बनाया जाएगा। इनमें भोरंज विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र भोरंज-1, भोरंज-2, जाहू-2 और भकेड़ा, सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र बनाल, सुजानपुर-2, मिहंदपुरा-1 और कुठेड़ा, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के 3 मतदान केंद्र हमीरपुर-5, हमीरपुर-7 और चंगर, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के 3 मतदान केंद्र बणी-2, जौड़े अंब और हरसौर, नादौन विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्र पालवीं, दसवीं-1, दसवीं-2 और गाहली-2 शामिल है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पांचों विधानसभा क्षेत्रों के दो-दो मतदान केंद्र केवल महिला अधिकारियों-कर्मचारियों और एक-एक मतदान केंद्र केवल युवा अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा ही संचालित किए जाएंगे। जिले के एक मतदान केंद्र पर केवल दिव्यांग अधिकारी-कर्मचारी ही अपनी सेवाएं देंगे।
अमरजीत सिंह ने बताया कि जिले के सभी 532 मतदान केंद्रों पर तैनात होने वाले पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों का पहले दौर का पूर्वाभ्यास पूर्ण कर लिया गया है।
-0-

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।