चुनावों में सुक्खू सरकार को प्रदेश का नौजवान सिखाएगा सबक: राजेंद्र राणा

सुजानपुर, :

आज सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक और उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि हर साल एक लाख नौजवानों को नौकरी देने का वायदा करके सत्ता में आई सुक्खू सरकार ने नौजवानों को जिस तरह धोखा दिया है और उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, उसका पूरा सबक प्रदेश का नौजवान इस चुनाव में सुक्खू सरकार को सीखाने के लिए तैयार बैठा है।

राजेंद्र राणा ने कहा कि सुक्खू सरकार ने न केवल प्रदेश के युवाओं के साथ वादा खिलाफी की बल्कि जिन युवाओं ने परीक्षाएं दी थी उनके रिजल्ट रोक दिए। पिछले 1 साल से अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड बंद पड़ा है। नौकरी और रिजल्ट के इंतजार में बहुत से नौजवान नौकरी की आयु सीमा पार कर गए। कईयों की शादियां टूट गई और सैकड़ो नौजवान डिप्रेशन में चले गए जिस सबके लिए सुक्खू सरकार जिम्मेदार है। राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रदेश के नौजवानों से किए वायदे पूरे करने की बजाय अपने मित्रों पर मेहरबान रहे और प्रदेश का खजाना मित्रों में लूटाते रहे हैं। नौजवानों का दर्द सुनाने की फुर्सत उनके पास नहीं रही है। राजेंद्र राणा ने कहा कि अब चुनावों में प्रदेश का नौजवान सुक्खू सरकार को करारा सबक सिखाएगा । उन्होंने कहा देश और प्रदेश में इस समय भाजपा की लहर चल रही है जिसमें कांग्रेस के तंबू उखड़ना तय हैं। उन्होंने कहा सुजानपुर की जनता का अपार समर्थन उन्हें मिल रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।