प्रेमी को अपनी प्रेमिका की लाश बैग में भरकर ले जाते पुलिस ने गिरफ्तार किया

मनाली।

हिमाचल प्रदेश के मनाली से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक होटल से एक प्रेमी को अपनी प्रेमिका की लाश बैग में भरकर ले जाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस केस में पुलिस ने हरियाणा निवासी युवक को हिरासत में लिया है। जांच में खुलासा हुआ है कि जिस युवती का मर्डर हुआ, वह भोपाल की रहने वाली थी। पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद लड़की के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि शव को ठिकाने लगाने के लिए युवक उसे बैग में भरकर ले जा रहा था।

हरियाणा के कुल्लू जिले के एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि भोपाल निवासी युवती शीतल कौशल अपने दोस्त विनोद ठाकुर के साथ 13 मई को घूमने मनाली आई थी। विनोद हरियाणा के पलवल का निवासी है। दोनों ने मनाली के गोंपा रोड स्थित एक होटल में 13 मई को चेक इन किया और 15 मई की शाम दोनों को चेक आउट करना था। 15 मई की शाम होटल स्टाफ ने युवक को बगैर उसकी साथी के अकेले बाहर जाते देखा। साथ ही युवक के उसके हाथ में एक भारी भरकम बैग भी था। यह देख होटल के कर्मचारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस जब तक होटल पहुंची ने आरोपी भाग चुका था। इस दौरान पुलिस ने बैग की तलाशी ली तो उसमें शीतल की लाश मिली।

पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजने के साथ ही विनोद की तलाश शुरू की। गुरुवार को विनोद कुल्लू के बिजौरा से उस समय गिरफ्तार किया गया, जब वह हरियाणा परिवहन निगम की बस से भागने की कोशिश कर रहा था। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया है कि आपसी विवाद के बाद उसने ही युवती की हत्या की है। हालांकि पुलिस अब उससे बारीकी से पूछताछ कर हर पहलू को खंगाल रही है। भोपाल की शीतल कौशल की उम्र 24 साल है और वह अजय नगर शाहपुरा स्थित अपने घर से 5 मई से लापता थी। इस मामले में शीतल के परिजनों ने 5 मई को ही शाहपुरा थाने जाकर गुमइंसान प्रकरण दर्ज कराया था। इस मामले में भोपाल की शाहपुरा थाना पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लग रहे हैं।

विनोद ने पुलिस को बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड शीतल जो भोपाल की रहने वाली है, के साथ 13 मई को मनाली आया था। दोनों ने मनाली में होटल बुक किया था और स्टाफ ने इस जोड़े को 302 नंबर कमरा दिया था। फिलहाल पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि जिस होटल में दोनों ठहरे थे, उसके सीसीटीवी कैमरे बंद थे। जांच में ये भी सामने आया है कि होटल स्टाफ ने बुकिंग से पहले फॉर्मेलिटी पूरी करने के बजाय केवल युवती का आधार कार्ड लेकर ही रूम किराए पर दे दिया। होटल में युवक का कोई दस्तावेज भी नहीं मिला। मनाली एसपी के अनुसार युवक ने युवती को किस तरह मारा, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।