भाजपा की विजय का जनादेश होगा ऐतिहासिक: अनुराग ठाकुर,हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का अटूट विश्वास व आशीर्वाद ही मेरी पूँजी: अनुराग ठाकुर

 

हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने आज हमीरपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पहुंच कर सादे एवं गरिमामय माहौल में नामांकन भरा, उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर, भाजपा ज़िला अध्यक्ष श्री देशराज शर्मा, सुजानपुर मण्डल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री जोगिंदर सिंह भी मौजूद थे। पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर अपना नामांकन भरा। हालांकि अनुराग ठाकुर शनिवार को विजय संकल्प यात्रा के माध्यम से पूरे लोकसभा क्षेत्र की एक विशाल रैली आयोजित की थी इस अभूतपूर्व रैली में 25 हज़ार से ज़्यादा लोगों भाग लिया था और आज नामांकन के अवसर पर बहुत कम लोग अपेक्षित थे पर इसके वावजूद इस अवसर पर भी अनुराग ठाकुर के हजारों समर्थकों ने जिला उपायुक्त कार्यालय के बाहर पहुंचकर अनुराग ठाकुर को अपनी शुभकामनाएँ दीं।

अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आज हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप नामांकन दाखिल किया। हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र की जनता का विश्वास व आशीर्वाद सदा ही भाजपा के साथ रहा है। मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी, माननीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी व पार्टी का आभारी हूँ कि उन्होंने मुझे फिर से यहाँ की जनता की सेवा करने के लिए अवसर दिया है। हर बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की सम्मानित जनता ने विजय के अंतर को बड़ा किया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी को फिर प्रधानमंत्री बनाने के लिए यहाँ फिर कमल खिलाने के लिए जनादेश ऐतिहासिक होगा। मिशन 400 पार में हिमाचल फिर चारों सीटें बड़े अन्तर से जिता का मोदी जी को पीएम बनाने में अपनी भूमिका सुनिश्चित करेगा”

नामंकन के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चुनाव मुद्धों पर लड़ा जाता है न कि यह देखकर कि सामने वाला कौन है। हमारे गिनाने के लिए अनेकों उपलब्ध्यिां हैं, जिन्हें लेकर हम जनता के बीच जा रहे हैं। चुनावी अभियान में युवा, महिलाएँ, बुजुर्ग, बच्चे सबका भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के पास विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता हैं, जिनकी अपनी विश्वसनीयता है।  अनुराग ठाकुर ने कहा “ प्रदेश की सरकार अपने 15 महीने में अपनी झूठी गारण्टियाँ को पूरा नहीं कर पाई है। 15 महीने से महिलाओं को 15 सौ रूपए नहीं मिल पाए, एक एक महिला का 84 हजार रूपए का नुक़सान हो चुका है। काँगड़े ने युवाओं, महिलाओं को ठगा है और फिर एक बार फॉर्म भरवाने निकल पड़े हैं। जिस पार्टी की अपनी कोई विश्वसनीयता नहीं है, अपनी गारंटी नहीं है वो झूठी गारण्टियाँ देती फिर रही है। देश को भरोसा सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर है क्योंकि मोदी की गारंटी, गारंटी पूरा होने की गारंटी है। कांग्रेस 40 सीटों के लिए संघर्ष कर रही है जबकि बीजेपी 400 से ज़्यादा सीटें जीतने जा रही है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।