कीरतपुर- मनाली फोरलेन पर हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामौडा में लगा हिमाचल एंट्री टैक्स पर लगने वाला जाम लोगों के लिए बना नासूर

कीरतपुर- मनाली फोरलेन पर हिमाचल के प्रवेश द्वार गरामौडा में लगा हिमाचल एंट्री टैक्स पर लगने वाला जाम लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है।पहले अक्सर लगने वाला यह जाम अब गर्मियों में स्थायी होता जा रहा है। मैदानी इलाकों में पड़ रही गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ों का रुख कर रहे बढ़ते टूरिस्टों के वाहनों के दबाव की वजह से इस स्थान पर प्रतिदिन लम्बा जाम लग रहा है।

इतना ही नहीं इस टोल टैक्स बैरियर निकट गरा हाई स्कूल भी पड़ता है जिस कारण लग रहे जाम से बच्चों को स्कूल तक पहुंचने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।री पंचायत के उपप्रधान जगत राम ठाकुर का कहना था कि फोरलेन निर्माण के दौरान उन्होंने इसी समस्या से निपटने के लिए उक्त स्थान पर एन. एच. ए. आई. से फुटओवर ब्रिज की मांग की थी लेकिन उनकी इस मांग को अनसुना कर दिया गया।

वाहन चालकों का भी कहना था कि चढ़ाई में लगाए गए इस टोल टैक्स बैरियर पर जाम के कारण उनके वाहनों की कलच प्लेट सहित अन्य कलपुर्जे भी खराब हो रहे हैं।वाहन चालक कहते हैं कि इन टोल टैक्स वालों के पास उचित स्टॉफ भी नहीं हैं जिस कारण यह जाम कई किलोमीटर लम्बा होता चला जाता है।री गांव के ग्रामीणों का साफ कहना है कि इस स्थान से इस टोल बैरियर को अन्य जगह शिफ्ट करके उन्हें राहत पहुंचाई जाए।