भाजपा परिवार मेरे लिए सर्वोपरि

बड़सर ।

भाजपा मंडल वा भाजयूंमो युवा मोर्चा ने चूनावों के दौरान दिन रात एक करके मुझे जिताया मैं इसके लिए पहले भी इनका आभार कर चुका हूं और फिर से करता हूं। एक प्रतिष्ठित हिंदी न्यूज़ पेपर में मेरा इंटरव्यू छपा है जिसमें लिखा है कि 70% संगठन के लोगों ने चुनाव में एक वोट पीएम एक वोट सीएम के लिए काम किया जिसका कि मैं खंडन करता हूं ।

हां हिंदी न्यूज़ पेपर वालों से बात हुई थी मैंने यह बोला था कि कुछ पांच से सात पर्सेंट लोग ऐसे थे कि जिन्होंने बड़सर में पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया। लेकिन यह कहना की 70% लोग संगठन के बाहर थे सरासर गलत है। बड़सर में एक-एक भाजपा कार्यकर्ता , बूथ प्रभारी, पन्ना प्रमुख व संगठन के लोग मेरे लिए मेरे परिवार जैसे हैं और जैसा प्यार इनसे मिला है आगे भी मिलता रहेगा।

हां यह जरूर है कि 5 से 7% लोग संगठन में ऐसे जरूर थे जिन्होंने पार्टी विरोधी गतिविधियों को अंजाम दिया. उनकी लिस्ट पार्टी के शेष नेतृत्व को जरूर भेजी जाएगी. जिससे कि आगामी समय में भारतीय जनता पार्टी बड़सर में और मजबूत हो। कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही देश के ययस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने हैं। और हिमाचल के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की झोली में लोकसभा की चारों सीटे भी डाली हैं। और आगामी समाय में केंद्र सरकार से हिमाचल में बड़ी परियोजनाएं आएंगे। साथ में प्रदेश की सरकार से भी बड़सर के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।