जिला ऐथलेटिक्स प्रतियोगिता 10 व 11 मई को सिंथेटिक खेल मैदान अणु में होगी . पंकज भारतीय

हमीरपुर,

हमीरपुर जिला ऐथलेटिक्स संघ की वार्षिक प्रतियोगिता 10 व 11 मई को सिंथेटिक् खेल मैदान अणु में आयोजित की जाएगी। संघ की बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष पंकज भारतीय ने बताया कि यह प्रतियोगिता दो दिन में आयोजित की जाएगी। 10 मई को अंडर 14, अंडर 16, अंडर 18, अंडर 20 व पुरूष व महिला वर्ग की प्रतियोगिता रहेगी।11 मई को अंडर 8 अंडर 10 व अंडर 12 समूह में बालक व बालिकाओं दोनों के लिए यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।

इस प्रतियोगिता के आधार पर जून माह में होने वाली प्रदेष स्तरीय प्रतियोगिता व नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए भी खिलाडियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता में पंजीकरण करवाने की अंतिम तिथि 9 मई तय की गई है। इसके बाद किसी खिलाडी का पंजीकरण नहीं किया जाएगा। कोई भी खिलाडी इस प्रतियोगिता में नंगें पांव नहीं दौडेंगा।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में खिलाडी 30मी, 40मी, 50मी, 60मी, 100मी, 200मी, 400मी, 600मी, 800मी, 1500मी, 2000मी, 3000मी, 5000मी, लंबी कूद, गोला फेंक, 4 गुना 100 मी मिक्स रिले रेस में भाग लेंगे। खिलाडी अपने साथ अपनी आयु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की कापी लेकर आएगें।  उन्होंने बताया कि पंजीकरण के संदर्भ में अधिक जानकारी के लिए खिलाडी, कलब या फिर स्कूल महासचिव संदीप डडवाल पफोन नं 9418057867 या पिफर संगठन सचिव विजय राणा से फोन नंबर 9418060134 पर संपर्क कर सकते है।बैठक में परशुराम  अवार्डी सुश्री पुष्पा ठाकुर, उपाध्यक्ष विजय अतुल, महासचिव संदीप डडवाल, कोषध्यक्ष विजय राणा, सचिव अनिल शर्मा, सुनील धीमान,  करण डोगरा, सूरज ठाकुर उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।