जोगिंदर नगर।
माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल जोगिंदर नगर में सोमवार को टेलेंट हंट शो और ओथ सेरेमनी का आयोजन किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य योगेश ठाकुर ने जानकारी देते हुए कहा कि इस दौरान स्कूल के वीरेन को हेड बॉय और महक भारद्वाज को हेड गर्ल चुना गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान स्कूल के चारों सदनों का चयन भी किया गया।
जिसमें सिद्धि को सिल्वर ऑक हाउस का कप्तान, दिव्य को उपकप्तान, श्रेया को डिसिप्लिन कप्तान, साइशा को को- करिकुलर कप्तान और आरव को स्पोर्ट्स कप्तान नियुक्त किया गया। वहीं स्कूल में टैलेंट हंट शो का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी अपनी प्रतिभा दिखाते हुए विभिन्न प्रकार की प्रस्तुतियां दी। सोलो डांस में वंशिका, अमेलिया, रक्षित, महक, अनायिता और वंशिका ने प्रस्तुति दी। सोलो सोंग में लोमस, अथर्व और रक्षित ने अपनी अपनी प्रस्तुति दी। ग्रुप डांस में कक्षा प्रथम, द्वितीय और तृतीय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ग्रुप सोंग में छठी, सातवीं और आठवीं कक्षा के बच्चों ने अपनी प्रस्तुति दी। मानवी गोस्वामी और निशित गोस्वामी ने हनुमान चालीसा में अपनी प्रस्तुति दी।
प्रधानाचार्य योगेश ठाकुर ने इस बारे जानकारी देते हुए बताया कि स्कूल में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों व अध्यापकों को अपनी प्रतिभा दिखाने संबंधित हर वर्ष टेलेंट हंट शो का आयोजन किया जाता है।
Author: Himachal Samvaad








