हमीरपुर।
सुक्खु सरकार को भविष्य में मात्र झूठ बोलने और प्रदेश का विकास रोकने के लिए व बार- बार ऋण लेने के लिए याद किया जाएगा। आज हमीरपुर में भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक आशीष शर्मा के अभिनन्दन समारोह को सम्बोधित करते हुए विधायक व मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही हिमाचल के विकास को ग्रहण लगा दिया है।वहीं राकेश जमवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुक्खु अपनी कुर्सी बचाने के लिए ओछे हथकंडे अपना रहे है।

आज प्रदेश सरकार को बने 16 माह हो गए परन्तु प्रदेश में अस्थिरता फैलाने, कर्ज लेने के इलावा कुछ नही किया है। उन्होंने कहा निर्दलीय विधायकों के इस्तीफा देने के बावजूद उन्हें स्वीकार करने के बजाए नोटिस दे कर उनपर दबाव बनाया जा रहा है।एक माह के अंदर लगभग 3000 करोड़ ऋण लेने वाली सरकार बताए आखिर मित्रों को खुश करने के इलावा क्या कर रही सरकारउन्होंने कहा कि आज प्रदेश में सरकार जैसी कोई चीज नजर नहीं आ रही है चौतरफ़ा जंगल राज चला है। क़ानून व्यवस्था की स्थिति पहले ही प्रदेश में लचर हो चुकी है। मुख्यमंत्री का संरक्षण पाकर आज कांग्रेस के कार्यकर्त्ता जगह जगह माहौल खराब करने का प्रयास कर रहे है जोकि प्रदेश को शर्मसार करने के लिए काफ़ी है।


शिमला के रिज मैदान जहां धारा 144 हर समय लागू रहती है उस स्थान पर भाजपा के मीडिया विभाग व लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ धका मुक्की करना इनकी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सीएम सुक्खू पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अब तो बच्चा-बच्चा सीएम सुक्खू के कारनामे जानता है। जमवाल ने कहा कि सरकार ने बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी के दरवाजे बंद कर दिए, कांग्रेस के घोषणापत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया और गंभीर वित्तीय संकट के दौरान भी सिर्फ “चहेतों” को आगे बढ़ाया गया।उन्होंने कहा इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब निर्दलीय विधायक भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते हैं और इस्तीफा देते हैं।आज से पहले इतिहास में कभी ऐसा नहीं हुआ क्यूंकि हर विधायक अपनी विधानसभा में अपनी जनता को कोई जबाब नहीं दे पा रहा था। उन्होंने कहा कि यह सरकार वेंटिलेटर पर है और बहुत जल्द ही इस निष्क्रिय सरकार से हिमाचल की जानता को छुटकारा मिलेगा।
इस उपलक्ष पर जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदर्श कांत, जिला महामंत्री अजय रिंटु, जिला मीडिया प्रभारी विकास शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, मंडल महामंत्री राजेश ठाकुर, मंडल मीडिया प्रभारी विक्रांत भारद्वाज, मंडल प्रवक्ता विक्रम वनयाल, मंडल सचिव जोगिंदर मंडल व जिला से पदाधिकारी व विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: Himachal Samvaad







