सुजनापुर के भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा जनसेवा को लेकर जनता के बीच !

कुठेडा/ सुजानपुर

सुजानपुर विधान क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने अपने चुनाव प्रचार को नित नए-नए अंदाज से धार देते हुए नजर आ रहे हैं । ऊपर से भाजपा का संगठन मंडल उनके प्रचार में काफी मददगार नजर आ रहा है ।

वहीं उनके अपने लोग जो पहले सुजानपुर कांग्रेस के संगठन में थे। वे सब उनके साथ चले गए हैं ऐसे में संगठन सर्वोपरी है । राजेंद्र राणा, क्योंकि काफी वर्षों से सामाजिक कार्यों में भी जुड़े रहे हैं । ऐसे में वे उन कार्यों को लेकर भी जनता के बीच जा रहे हैं। वैसे भी राजेंद्र राणा को लेकर सुजानपुर में एक बात तो प्रसिद्ध रही है कि उन्हें जब भी किसी ने कोई भी काम दिया । वो उससे उसकी पार्टी के बारे में नहीं पूछते । शायद यही वजह रही कि शुरू से ही उनकी दोनों पार्टियों में करीबियां रहीं। समाज सेवा के कार्यों की बात करें तो राजेंद्र राणा आज तक काफी संख्या में निर्धन परिवारों की बेटियों की शादियां करवा चुके हैं। इसके अलावा करीब 600 महिला मंडलों को आजतक उन्होंने सम्मानित किया और उन्हें जरूरी सामान भी उपलब्ध करवाया। चार दर्जन से अधिक मेडिकल कैंप में लगवाकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने का प्रयास किया। जिन बच्चों को आगे पढऩे के लिए पैसों की जरूरत पड़ी उनके लिए जेब से आर्थिक मदद भी की । ये सब ऐसे कार्य रहे जिन्होंने हमेशा राजेंद्र राणा को जनता के साथ जोड़े रखा !इसलिए कभी वो आजाद चुनाव जीतते रहे तो कभी पार्टी चिन्ह पर। आज कल राजेंद्र राणा का प्रचार-प्रसार जोरो शोरो पर है।

भाजपा सुजानपुर विधान सभा क्षेत्र के प्रत्याशी राजेंद्र राणा और हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के पक्ष में कमल का फूल का बटन दबा का वोट डालकर भारी मतों से जिताए । राजेन्द्र राणा ने बूथ स्तर पर जैसे:- ग्राम पंचायत देई दा नौंण गांव झलवाणी,ग्राम पंचायत कुठेडा़ में भाजपा पार्टी ने राजेंद्र राणा द्वारा नए कार्यालय का रिबन काटकर विधिपूर्वक पंडित जीवन शर्मा एवम मंडल सुजानपुर पदाधिकारियों द्वारा पूजा अर्चना कर भव्य उद्घाटन कर चुनाव सामग्री बूथ स्तर के कर्मठ कार्यकर्ता को दी। उसके बाद पंचायत कुठेडा़ गांव बाग-चौकी,उबक और टिब्बी पंचायत में छोटी-बड़ी नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर जनसभा को संबोधित करके भाजपा पार्टी के पक्ष में मतदान करने की अपील की ।  राजेन्द्र राणा ने कहा कि प्रदेश की 6/6 और लोक सभा चुनावों की 4/4 सीटें जितनी हैं । देश में मोदी का नारा अबकी बार 400 पार करना है ।  अन्त में राजेंद्र राणा ने जय हिन्द,जय श्री राम का नारा बुलंद किया ।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।