हमीरपुर।
शुभ प्रभात हेल्थ क्लब हमीरपुर का दल दो दिवसीय कुल्लू, मंडी व लाहौल स्पिति का दौरा कर लौटा आया है। क्लब ने भ्रमण के साथ ही लोगों को स्वच्छता, रक्तदान के साथ ही उठो जागो और सैर करो का संदेश भी दिया। जिससे समाज को स्वस्थ भी रखा जा सके। क्लब के अध्यक्ष आरएल भारद्वाज की अध्यक्षता में लगभग तीन दर्जन लोग भ्रमण पर गए थे।
यात्रा के पहले पडाव में मंडी जिला के प्रसिद्व पराशर झील को निहारा गया तथा यह पर स्वछता के लिए सफाई अ िायान भी चलाया गया। इसके बाद मनाली के हिंडिबा मंदिर, कुल्लू के बैष्णों मंदिर, लाहौल शिशु के साथ ही कई अन्य स्थलों का भ्रमण किया गया। क्लब के प्रेस सचिव रविंद्र ठाकुर ने बताया कि इस तरह का भ्रमण क्लब साल में दो बार करता है तथा इस क्रम को लगातार जारी रखा जाएगा।

इससे जहां क्लब के सदस्यों का वहां की संस्कृति के साथ ही अन्य सामाजिक गतिविधियों को सांझा करने का मौका मिलता है। उन्होंने बताया कि क्लब के सदस्यों ने भ्रमण का काफी आंनद उठाया तथा वहां पर लोगों को क्लब की गतिविधियों से रूबरू भी करवाया। आगामी दिनों में भी क्लब सामाजिक कार्यक्रमों को इसी तरह से जारी रखेगा।
Author: Himachal Samvaad







