रैहन रोड स्थित माता जी के मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का अनुष्ठान 9 से 16 जून, सभी भक्त जन सादर आमंत्रित

कांगड़ा / फतेहपुर
हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा के फतेहपुर उपमंडल में रैहन रोड स्थित माता जी के मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का अनुष्ठान काकू देवा जी महाराज व वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा 9 जून से 16 जून तक करवाया जा रहा है। कथा प्रारम्भ समय 1: 00 बजे से है।

कथा प्रवक्ता पंडित मोहन भारद्वाज जी महाराज गनोह ( नूरपुर ) कांगड़ा का कहना है कि जितने भी यज्ञ अनुष्ठान हैं वह केवल प्राणी मात्र देहधारी प्राणी का उद्धार करते हैं परन्तु श्रीमद्भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसका श्रवण अगर पिशाच योनी का प्राणी भी सुन ले तो उसे भी भगवान विष्णु का अनुग्रह प्राप्त होता है और वह मोक्ष का अधिकारी बनता है। उनका कहना है कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रैहन रोड स्थित माता जी के मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का अनुष्ठान काकू देवा जी महाराज व वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा 9 जून से प्रारंभ करवाया जा रहा है । अतः आप सभी प्रभु प्रेमी सादर आमंत्रित हैं।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।