उपायुक्त ने किया पंडोह के समीप कैंची मोड़ क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण

मंडी,

उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने आज राष्ट्रीय उच्च मार्ग कीरतपुर-मनाली के पंडोह कैंची मोड़ पर क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि पंडोह के समीप कैंची मोड़ तक भारी बरसात में बादल फटने व भूस्खलन के कारण यह मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिसका निर्माण कार्य भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा नई तकनीक के आधार पर लगभग पूरा कर लिया गया है । उन्होंने बताया कि पहाड़ को स्थिर रखने के लिए रॉक बोल्ट को लगाकर हाइड्रोसीडिंग प्रणाली का प्रयोग किया गया है, जिसके तहत पहाड़ के स्लोप को स्थिर रखने के लिए बीजारोपण के द्वारा पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा  रखने के लिए भी कार्य किया गया है।

उपायुक्त ने बताया कि वर्तमान में पंडोह-मंडी के कैंची मोड़ तक सड़क यातायात को सुरक्षा की दृष्टि से एकतरफा वाहनों की आवाजाही के लिए आज बहाल कर दिया गया है तथा एक सप्ताह बाद नाली बनाने का कार्य पूरा होने पर यातायात को दोनों ओर से आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि वर्तमान में मंडी से कुल्लू  की ओर जाने के लिए वैकल्पिक मार्ग का प्रयोग किया जा रहा है जिसकी मरम्मत भी भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा करवाई गई थी तथा कुल्लू से मंडी की ओर आने के लिए कैंची मोड़ मार्ग को उपयोग में लाया जायेगा तथा एक सप्ताह के बाद नाली बनाने का कार्य पूर्ण होने पर कैंची मोड़ मार्ग को दोनों तरफ के यातायात को आवाजाही के लिए बहाल कर दिया जायेगा।

इस अवसर पर एसडीएम, मंडी सदर ओमकांत ठाकुर, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक, वरूण चारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्रबंधक तकनीकी अशोक कुमार झा, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उप-प्रबंधक तकनीकी दिगव्रत सिंह, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के स्थल अभियंता अमित ठाकुर भी उपस्थित रहे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।