आरसेटी ने करेर और पथलियार में महिलाओं को बताया मतदान का महत्व

हमीरपुर ,

पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा बड़सर उपमंडल के गांव करेर और ग्राम पंचायत पथलियार में आयोजित किए गए कार्यक्रमों के दौरान महिलाओं को भारत निर्वाचन आयोग के मतदाता जागरुकता कार्यक्रम ‘स्वीप’ के तहत मतदान के महत्व से भी अवगत करवाया गया।

करेर में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम के दौरान जिला अग्रणी प्रबंधक लक्ष्मी नारायण काजल ने कहा कि हमें प्रत्येक चुनाव में अवश्य मतदान करना चाहिए। इससे हमारी  लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है। इस अवसर पर आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना और अन्य वक्ता संजय हरनोट ने भी महिलाओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित किया।

उधर, ग्राम पंचायत पथलियार में आयोजित जागरुकता कार्यक्रम के दौरान अजय कुमार कतना ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान की प्रतिशतता बढ़ाने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने ‘चुनाव का पर्व, देश का गर्व’ का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के इस पर्व में सभी मतदाताओं को अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए तथा अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। मतदाताओं की अधिक से अधिक भागीदारी से हमारा लोकतंत्र और सुदृढ़ होगा।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।