आरसेटी ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

हमीरपुर ।

मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर के परिसर में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना की अगुवाई में सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

उधर, नादौन उपमंडल के गांव फस्टे में संस्थान की ओर से महिलाओं के लिए आयोजित किए जा रहे जूट उत्पाद निर्माण प्रशिक्षण शिविर में भी विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया तथा शिविर की प्रतिभागियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई गई। नादौन के ही एक अन्य गांव भरयाल में महिलाओं के लिए आयोजित किए जा रहे खिलौना निर्माण प्रशिक्षण शिविर में भी प्रतिभागियों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।
इन सभी कार्यक्रमों में आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में विकास के साथ-साथ प्रदूषण की समस्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। प्रदूषण से कई अन्य समस्याएं भी पनप रही हैं। इसलिए, प्रत्येक व्यक्ति को इसके प्रति जागरुक रहना चाहिए तथा एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में पर्यावरण के संरक्षण के लिए हरसंभव योगदान देना चाहिए। इस अवसर पर संस्थान की ओर से विनय चौहान और संजय हरनोट ने भी महिलाओं का मार्गदर्शन किया।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।