हिमाचल के तीन हलकों में चुनाव होने का रास्ता साफ
शिमला
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अंतर्गत निर्दलीय विधायकों पर निर्णय सुना दिया गया है, जिसमें विधायकों इस्तीफे मंजूर कर लिए गए हैं। निर्दलीय विधायकों के इस्तीफे को मंजूर किए जाने के बाद अब हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव का रास्ता साफ हो गया है गौरतलब है कि बीते 22 मार्च को नालागढ़, देहरा और हमीरपुर के निर्दलीय विधायकों ने इस्तीफे दिए थे और दोबारा चुनाव की मांग की थी।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया ने कहा कि 22 मार्च को विधायकों द्वारा सौंपे गए इस्तीफे पर फैसला करते हुए तीनों विधायकों की सदस्यता समाप्त कर दी गई है।
उन्होंने यह भी कहा कि दल बदल कानून के अंतर्गत कार्रवाई जारी रहेगी । विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तमाम मामले में कोई सख्त आदेश जारी नहीं किया गया है । उन्होंने कहा कि विधायकों के इस्तीफे से संबंधित अन्य याचिकाएं भी इस फैसले के अंतर्गत समाहित हो जाएंगी । उन्होंने कहा कि चुनाव के कारण थोड़ा समय जरूर लगा है लेकिन विधानसभा के अंतर्गत कार्रवाई में विधायकों को लगातार बुलाया गया और उन्हें सुना गया। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि हाई कोर्ट द्वारा विधानसभा में हस्तक्षेप से इनकार किया गया और नियमों के हवाले से भी कोई अन्य वैधानिक संस्था विधानसभा के मामलों में सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती।
Author: Himachal Samvaad












