हिमाचल में रिजेक्टेड भाजपा नेता हरियाणा चुनाव में स्टार प्रचारक बन प्रदेश को बदनाम करने की कर रहे राजनीति : कौशल

हमीरपुर,
हिमाचल में जनता द्वारा रिजेक्टेड भाजपा नेता हरियाणा चुनाब में स्टार प्रचारक बन प्रदेश को बदनाम करने की राजनीति कर वहां के मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने जारी ब्यान में कहा कि जय राम ठाकुर और राजीव बिंदल के नेतृव में हिमाचल भाजपा का लगातार फ्लॉप शो चल रहा है और यह दोनों नेता हरियाणा में जाकर प्रदेश का उपहास उड़ाने की राजनीति कर रहे हैं।

हिमाचल की आर्थिक स्थिति के विषय में भ्रम फैलाने का प्रयास कर वास्तव में यह दोनों नेता प्रदेश को छोटा दिखाने का ही कार्य कर रहे हैं।कौशल ने कहा भाजपा जिस प्रकार हरियाणा चुनबों में हिमाचल प्रदेश को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रही है उससे एक बात तो स्पष्ट है कि उनके पास वहां के मुद्दों और अपनी 10 वर्षों तक सत्ता में रही सरकारों की उपलब्धियों की चर्चा करने का साहस नहीं है।

उन्होंने कहा कि देश में तानाशाही,अहंकार तथा साजिशों की राजनीति को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने ही बेनकाब तथा रोकने का कार्य किया है।हिमाचल में विधानसभा चुनावों में भाजपा पराजित हुई फिर सरकार गिराने के षड्यंत्रों में असफल हुई और अब आर्थिक रूप से राज्य को कमज़ोर करने का षड्यंत्र भी भाजपा नेता कर रहे हैं परंतु इस सब के बाबजूद प्रदेश की कांग्रेस सरकार मजबूती से आगे बढ़ रही है। उन्होंने भाजपा नेताओं द्वारा हिमाचल के विषय में किए जा रहे दुष्प्रचार को लेकर कहा कि हरियाणा में भाजपा को इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है क्यूंकि वहां भी भाजपा का अंजाम हिमाचल जैसा ही होने जा रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।