राजेंद्र राणा की नुक्कड़ सभाओं में टूटे उपस्थिति के रिकॉर्ड

हमीरपुर ,

पूर्व विधायक व सुजानपुर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा के चुनाव प्रचार अभियान ने एक तरह से जन आंदोलन का रूप ले लिया है और उनकी सभाओं में ग्रामीणों की उपस्थिति के पुराने तमाम रिकॉर्ड टूट गए हैं।

इस चुनाव में राजेंद्र राणा ने सर्वाधिक छोटी बड़ी सभाओं को संबोधित किया है जिसमें हर वर्ग लोग भारी तादाद में शामिल हुए हैं और आज भी उनके विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में भारी भीड़ उमड़ी। हर कार्यक्रम में सैकड़ो लोगों ने हाथ ऊपर उठकर कहा कि राजेंद्र राणा को भारी बहुमत से कामयाब बना कर इतिहास यहां रचा जाएगा।

राजेंद्र राणा ने जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपनी अंतिम सांस तक सुजानपुर क्षेत्र की जनता के हितों की रक्षा करेंगे और इस विधानसभा क्षेत्र को बुलंदियों के शिखर तक पहुंचने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर क्षेत्र को उन्होंने अपना परिवार समझा है और यह खुशी की बात है कि उनकी जीत सुनिश्चित करने के लिए यहां सभी वर्गों के लोग तन मन से जुटे हुए हैं। इस चुनाव अभियान में भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता पूरे समर्पित भाव से राजेंद्र राणा के लिए घर-घर जाकर वोट मांग रहा है।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।