हमीरपुर,
भाजपा प्रत्याशियों व हमीरपुर के विधायक ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलट बार किया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के 15 करोड़ के बयान पर भाजपा प्रत्याशियों व हमीरपुर के विधायक ने मुख्यमंत्री के बयान पर पलट बार किया है। इन बागी नेताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ हुए मानहानि का दावा करेंगे और इस पर अब कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पिछले कल ऊना दौर के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के भाग्य विधायकों के खरीद उपरोक्त पर दिए गए बयान पर बड़सर से भाजपा के प्रत्याशी व कांग्रेस बागी इंद्र दत्त लखनपाल ने पलटवार किया है । उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ हुए मानहानि का दावा करेंगे और इस पर अब कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने छवि को खराब करने का काम किया है और मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता आए दिन अनाप शनाप बयान बाजी कर रही है । उन्होंने कहा कि जनता का दरबार सबसे बड़ी दरबार होता है और भी लगातार अब जनता के बीच जा रहे हैं क्योंकि उन्हें कुछ गलत नहीं किया है।


कांग्रेस के बागी विधायक एवं भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर किया पलटवार कहा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह मानसिक संतुलन खो चुके हैं। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री को अच्छे डॉक्टर के पास इलाज करवाना चाहिए । राजेंद्र राणा ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री के पास सबूत है, तो कोर्ट में सबूत पेश करें । उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचो से बिना तथ्यों के साथ बयानबाज़ी करने का खमियाज़ा उन्हें भुगतना पड़ेगा । राजेंद्र राणा ने कहा कि नौ विधायक शनिवार को सुबह 10:00 बजे से पहले मुख्यमंत्री के ऊपर मानहानि का केस करेंगे।
वही हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा कहां मुख्यमंत्री सूक्खु का बयान बहुत ही हास्यास्पद है क्योंकि जनता जानती है कि किसने क्या किया है। उन्होंने कहा कि खरीदने की कोशिश तो कांग्रेस सरकार ने की है जब सभी 9 विधायकों ने राज्यसभा का वोट डाल दिया था और यहां से चले गए थे। उन्होंने कहा कि इन आरोपों को लेकर सभी विधायक की न्यायालय में जाएंगे और मानहानि का दावा पेश करेंगे।
Author: Himachal Samvaad







