कांग्रेस से बागी विधायक राजेंद्र व इंद्रदत्त ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से लिया पैर छूकर लिया आशीर्वाद

हमीरपुर

कांग्रेस से बागी विधायकों ने शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान समीरपुर में मुलाकात की और पैर छूकर आशीर्वाद लिया। सुजानपुर भाजपा प्रत्याशी राजेद्र राणा व इंद्रदत लखनपाल ने करीब एक घंटे तक नेताओं ने चुनावों को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री के साथ विचार विमर्श किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देशराज शर्मा व अन्य भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

वहीं इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि जहां पर भी कोई कमल के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ेगा उनकी जीत सुनिश्चित करने का कार्य करेंगे। पार्टी के आदेशों पर जीवनभर कार्य किया है। पार्टी के आदेशों पर चुनाव में जो आदेश होंगे वह किया जाएगा। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र यदि नजदीक हैं तो बड़सर विस क्षेत्र भी दूर नहीं है।
कांग्रेस सरकार भाजपा पर खरीद फरोख्त के आरोपों पर धूमल ने कहा कि दोनों राम भक्त विधायक कांग्रेस में निराश थे।दोनों नेताओं ने कहा कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का विरोध करने वालों के साथ न रहकर व भाजपा में आए हैं। कांग्रेस सरकार अपनी दस गारंटी पूरी नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक समुद्र है जो भी यहां है उसका स्वागत होगा। पार्टी में आने वाला व्यक्ति संस्कारित होगा यदि नहीं होगा तो उसे संस्कारित कर दिया जाएगा। लोकतंत्र में परिवार बढऩे पर शक्ति बढ़ती है। दोनों नेताओं का स्वागत है।धूमल ने कहा कि एक देश में एक चुनाव होने चाहिए। लोकसभा और विधानसभा चुनाव होने से जीत का अंतर बढ़ेगा।

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र राणा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से वह आर्शीवाद लेने समीरपुर पहुंचे थे। वह लंबे समय तक उनके साथ रहे हैं, लेकिन कुछ परिस्थितियों के कारण वह अलग हो गए हैं। भाजपा में कार्यकर्ताओं की नाराजगी को दूर करने पूरा प्रयास होगा। भाजपा उनकी मूल पार्टी रही है। सुजानपुर विधानसभा में प्रदेशभर में सबसे अधिक भाजपा का कैडर है। इस क्षेत्र को पूर्व मुख्यमंत्री धूमल व पूर्व मंत्री जगदेव चंद ने सींचा है।
बाइट– राजेंद्र राणा (भाजपा प्रत्याशी, सुजानपुर)
वहीं बड़सर से भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत लखनपाल ने कहा कि भाजपा के कुनबे को और अधिक मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में निमंत्रण के बावजूद कांग्रेस हाईकमान न जाने फरमान जारी किया उससे आहत थे। 45 वर्ष तक जिस संगठन में काम किया उसे छोडऩे का दुख होता है लेकिन गम के साथ जिंदगी नहीं चलती है। आगे बढ़कर कमल के फूल तरह निखर कर काम करेंगे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।