राज राजेशवरी कालेज आफ एजुकेशन भोटा, हमीरपुर द्वारा तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया

हमीरपुर,

राज राजेशवरी कालेज आफ एजुकेशन भोटा, हमीरपुर द्वारा तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस तीन दिन के भ्रमण पर प्रशिक्षु बर्ग भोटा से ऋषि विशिष्ट मंदिर, माता हिडिंबा मंदिर मनाली, शिशु, कोकसर, व अटल टनल रोहतांग मुख्य आकर्षण के केन्द्र रहे। इस शैक्षणिक भ्रमण में 41 विद्यार्थियों सहित 5 कालेज का स्टाफ सदस्य भी शामिल थे।
प्रशिक्षु अध्यापकों ने अपनी संस्कृति के विषय के सम्बन्ध में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की कालेज के प्राचार्य डाÛ राज कुमार धीमान, ने प्रशिक्षु बर्ग को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस तरह के शैक्षणिक भ्रमण एक ज्ञानोपार्जन का कार्य भी करते हैं व यह सभी क्रियाएं शिक्षा का एक महत्वपूर्ण भाग है। इस तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण में समन्वयक श्री गुलशन ठाकुर, कालेज कमेटी के सेक्रेटरी श्री कुलवीर सिंह ठाकुर, काॅलेज कमेटी की सदस्य श्रीमती इंद्रेश कुमारी भी साथ थे।

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को हमीरपुर 17 अक्तूबर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा प्रतिदिन 8 से 12 घंटे तक ड्यूटी करने पर उन्हें 18,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है। भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।